Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur mother-son found dead : बंद कमरे में मां-बेटे का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur mother-son found dead : बंद कमरे में मां-बेटे का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
इस कमरे में मिला था माँ-बेटे का शव

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित आर.के नगर में रहने वाले मां-बेटे का बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई मृतक के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी जहां घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिंक टीम ने पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तफ्तीश में जुट गई है.


हाईलाइट्स

  • बंद कमरे में मां-बेटे का शव मिलने से फैली सनसनी
  • नजीराबाद थाना क्षेत्र के आर.के नगर की घटना
  • मौत की सही वजह को सुलझाने में जुटी पुलिस

Kanpur mother-son found dead in room : नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित आरके नगर इलाके में रहने में वाले मां-बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिलने से हड़कम्प मच गया,घर के परिजन ने जब कॉल किया तो रिसीव न होने पर सीधे घर पहुंचे ,जहां कमरा अंदर से बंद पाया, आनन-फानन में इस मामले की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो अंदर 28 वर्षीय निखिल का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था तो दूसरी तरफ बुजुर्ग मां का शव पड़ा हुआ था जिसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और हर पहलू पर जांच शुरू की.

 

घटना की जांच में जुटी पुलिस

डीसीपी प्रमोद कुमार के मुताबिक प्रथम दृष्टया में ऐसा देखने से लग रहा है कि यह मर्डर और सुसाइड का मामला है। पूछताछ में मृतक के भाई ने बताया कि, निखिल का उसकी पत्नी के साथ विवाद रहता था तबसे वह डिप्रेशन में था माँ को देखकर लग रहा था कि उनका गला दबाया गया है, मृतक निखिल के पत्नी से विवाद के एंगल को खंगाला जा रहा है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी तक मृतक परिवार की ओर से किसी भी तरह की कोई तहरीर नही दी गयी है,जैसे ही तहरीर मिलती है कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us