Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News: कब्रिस्तान में मिला महिला का रक्तरंजित शव, देवर पर हत्या का आरोप

Kanpur Crime News: कब्रिस्तान में मिला महिला का रक्तरंजित शव, देवर पर हत्या का आरोप
कर्नलगंज थाना

Kanpur Crime News: कानपुर में एक महिला की वजनी हथियार से प्रहार कर हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंक दिया गया.हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कार्यवाई में जुट गयी.


हाईलाइट्स

  • कर्नलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कब्रिस्तान में मिला महिला का रक्तरंजित शव
  • वजनी हथियार से सिर कूचकर की गई थी हत्या
  • देवर पर हत्या का आरोप ,जांच में जुटी पुलिस

Kanpur Crime News Women Deadbody In Kabristan : कर्नलगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला का रक्तरंजित शव कब्रिस्तान के पास मिलने से हड़कम्प मच गया.शव को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि महिला की ईंट से कूचकर हत्या की गई है.सूचना पर पुलिस ने आसपास लोगों से जानकारी जुटाई जिसके बाद कुछ अहम साक्ष्य उनके हाथ लगे.

ईंट से कूच कर हत्या की आशंका

कानपुर में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बिसाती कब्रिस्तान में महिला का रक्तरंजित शव पड़ा मिला. आशंका जताई जा रही थी कि महिला की ईट से कूच कर हत्या कर शव को यहां फेंका गया है.राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर एसीपी कर्नलगंज समेत पुलिस बल पहुंचा.जहां फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को महिला की शिनाख्त सिमरन के नाम से की है जो ग्वालटोली की रहने वाली थी. बिसाती कब्रिस्तान में रहने वाले फैजान से सिमरन की 2021 में लव मैरिज हुई थी.मायके और ससुराल वाले इस शादी के खिलाफ थे.फैजान दरगाह में चोरी करने के आरोप में जेल चला गया था, इसके बाद ससुराली जनों ने सिमरन को घर से निकाल दिया था.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

रोती बिलखती सिमरन जब मायके पहुंची तो उन लोगों ने भी उसे रखने से मना कर दिया. जिसके बाद वह एक दरगाह में रहने लगी वहीं घटना के बाद से सिमरन का देवर पप्पू फरार है शूरुआती जांच में निकलकर सामने आया है कि देवर ने भाभी की पत्थर से कूचकर हत्या की है.. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और देवर वाले एंगल की भी जांच की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us