Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kannauj Inspector Arrested:यूपी पुलिस में अय्याशों की भरमार इंसाफ़ मांगने पहुँचीं महिला की लूट ली इज्जत

Kannauj Inspector Arrested:यूपी पुलिस में अय्याशों की भरमार इंसाफ़ मांगने पहुँचीं महिला की लूट ली इज्जत
आरोपी इंस्पेक्टर अनूप मौर्य

इन दिनों यूपी पुलिस में अय्याशों की भरमार हो गई है.पिछले कुछ एक दिनों में अलग अलग जिलों से आए मामलों ने यूपी पुलिस की जमकर बदनामी करा दी है.ताज़ा मामला कन्नौज जिला का है जहाँ एक इंस्पेक्टर ने पीड़ित महिला की इज्ज़त लूट ली.आरोपी इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ( Kannauj Police Inspector Arrested )

Kannauj Police News:इन दिनों यूपी पुलिस के दामन में एक के बाद एक बदनामी वाले दाग लगते चले जा रहे हैं.ऐसा लग रहा है कि इस विभाग में अय्याशों की भरमार हो गई है.उन्नाव में एक दरोगा का महिला के साथ अश्लील वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कन्नौज में एक इंस्पेक्टर को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.इंस्पेक्टर का अभी हाल ही में इंस्पेक्टर पर प्रमोशन हुआ था.

क्या है मामला..

कन्नौज सदर कोतवाली में रहने वाली महिला की 17 साल की बेटी के साथ कुछ दिनों पहले रेप हुआ था.रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज किए जाने के बाद जांच हाजी शरीफ चौकी इंचार्ज अनूप मौर्य को दी गई थी.महिला की तरफ से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 26 अगस्त को एसपी दफ्तर में प्रार्थनापत्र दिया था. Kannauj Inspector Arrested News

इस बारे में बात करने के लिए महिला चौकी पहुंची.आरोप है कि इंस्पेक्टर अनूप मौर्य (Kannauj Inspector Anoop Maurya ) ने महिला को बात करने के लिए पुलिस लाइंस में अपने कमरे पर बुलाया.महिला ने रविवार सुबह फोन किया तो अनूप मौर्य ने उनको पुलिस लाइंस बुलाया.सादे कपड़ों में बाइक से अनूप वहां पहुंचे और महिला को बाइक में बैठाकर आगे तक ले गए.

घर पहुंचने पर इंस्पेक्टर अनूप मौर्य (Inspector Anoop Maurya) ने महिला के साथ रेप किया.महिला रोते हुए घर न पहुंच कोतवाली पहुंची और हंगामा किया.मामले की गंभीरता देख एसपी ने सीओ सिटी को शिव प्रताप सिंह को मामले की जांच सौंपी.सीओ को जांच में रेप के सबूत मिले.इसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us