Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ravish Kumar ने NDTV से दिया इस्तीफ़ा क्या है इस ख़बर की सच्चाई

Ravish Kumar ने NDTV से दिया इस्तीफ़ा क्या है इस ख़बर की सच्चाई
Ravish Kumar (फाइल फोटो)

देश के जाने पहचाने वरिष्ठ टीवी पत्रकार रवीश कुमार लम्बे समय से राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल एनडीटीवी से जुड़े हैं.मंगलवार को गौतम अडानी द्वारा एनडीटीवी के करीब 29 प्रतिशत शेयर खरीदे जाने की ख़बर से रवीश कुमार को लेकर लोग सोशल मीडिया में लोग प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं.उनके इस्तीफ़े की खबर भी वायरल है.क्या है रवीश के इस्तीफे का सच आइए जानते हैं. (Ravish Kumar Resiged NDTV Fact Chek)

Ravish Kumar News: लोगों को देश दुनियां की खबरों से रूबरू कराने वाले रवीश कुमार एक बार फिर ख़ुद खबरों में है. दरअसल सोशल मीडिया में उनके इस्तीफ़े की खबरें वायरल हैं. खबरों में कहा जा रहा है कि रवीश कुमार ने एनडीटीवी से इस्तीफ़ा (Ravish Kumar Resiged )दे दिया है.

उल्लेखनीय है कि देश के वरिष्ठ टीवी पत्रकार रवीश कुमार लम्बे समय से एनडीटीवी के साथ जुड़े हुए हैं. दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा एनडीटीवी मतलब रवीश कुमार (Ravish Kumar News) ही समझता है. ऐसे में उनके इस्तीफ़े की ख़बर चर्चा का विषय हो जाती है. 

 

क्यों हो रही इस्तीफे की बात..

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

दरअसल मंगलवार को गौतम अडानी समूह ने एनडीटीवी के करीब 29 प्रतिशत शेयर (हिस्सेदारी) खरीद लिए हैं. जिसके बाद से सोशल मीडिया में एनडीटीवी, रवीश कुमार (Ravish Kumar Resign) औऱ अडानी को लेकर कई तरह के मीम्स वायरल हैं.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

उल्लेखनीय है कि रवीश कुमार औऱ मोदी सरकार के रिश्ते हमेशा से तल्ख़ रहें हैं. एनडीटीवी (Ndtv Ravish Kumar) भी सरकार से सवाल पूछने वाली पत्रकारिता के लिए जाना जाता है, ऐसे में गौतम अडानी द्वारा शेयर खरीद लेने के बाद लोगों को आशंका है कि अब एनडीटीवी भी पहले जैसे पत्रकारिता नहीं कर सकता. ऐसे में यह ख़बर भी उड़ चली कि रवीश कुमार ने इस्तीफ़ा (Ravish Kumar Isteefa News) दे दिया.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

रवीश कुमार ने खुद बताई सच्चाई..

रवीश कुमार ने अपने इस्तीफ़े वाला सच खुद बताया उन्होंने ट्वीट (Ravish Kumar Tweet) कर इस ख़बर को अफवाह बताया. रवीश ने अपने ट्वीट में लिखा है कि- " माननीय जनता,मेरे इस्तीफ़े (Ravish Kumar Isteefa) की बात ठीक उसी तरह अफ़वाह है, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे इंटरव्यू देने के लिए तैयार हो गए हैं और अक्षय कुमार बंबइया आम लेकर गेट पर मेरा इंतज़ार कर रहे हैं.आपका,रवीश कुमार,दुनिया का पहला और सबसे महँगा ज़ीरो टीआरपी ऐंकर"

Tags:

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us