Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Indian Wedding News:हमीरपुर में जयमाला पड़ते ही दुल्हन ने दूल्हे पर गाल पर जड़े कई थप्पड़ जानें आगे क्या हुआ

Indian Wedding News:हमीरपुर में जयमाला पड़ते ही दुल्हन ने दूल्हे पर गाल पर जड़े कई थप्पड़ जानें आगे क्या हुआ
Indian Wedding News:वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

यूपी के हमीरपुर ज़िले से शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में जयमाला के दौरान का है. दुल्हन दूल्हे के गाल पर कई थप्पड़ जड़ देती है औऱ गुस्से से स्टेज से उतर चली जाती है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Hameerpur Viral Video Indian Funny Wedding News

Hameerpur News:शादियों का सीज़न चल रहा है.इन शादियों में कई बार कई अजीबोगरीब वाक़या हो जाते हैं.ऐसा ही एक मामला यूपी के हमीरपुर ज़िले से सामने आया है.यहाँ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ देती है.यह पूरा मामला उस वक्त हुआ जब दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को जयमाला पहनाने जा रहे थे.दूल्हे ने दुल्हन के गले मे जैसे ही जयमाल डाला दुल्हन अचानक भड़क उठी औऱ उसने दूल्हे के गाल पर ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए औऱ पैर पटकते हुए गुस्से में स्टेज से उतरकर चली गई. हालांकि दुल्हन ने थप्पड़ क्यों जड़े वह किस बात पर गुस्सा थी इसका पता नहीं चल पाया है.

सुबह दुल्हन को विदा करा ले गया दूल्हा..

जानकारी के अनुसार हमीरपुर के ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में जालौन के एक गांव से बारात आई थी.जिसमें जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे पर थप्पड़ बरसा दिए.वजह क्या थी किसी को नहीं पता.

किसी ने कहा कि दूल्हे ने शराब पी रखी थी तो किसी का कहना था कि दूल्हे के दोस्त भद्दे मजाक कर रहे थे.कुछ ने यहां तक कहा कि दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया.वह शादी तोड़ना चाहती थी.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

बहरहाल जो भी वजह हो, यह अधूरा जयमाल जबरर्दस्त वायरल हो गया.इसके बाद वर और कन्या पक्ष में जमकर कहासुनी मारपीट हो गई. लेकिन दोनों पक्षों को गांव वालों ने समझा बुझाकर शांत कराया विवाद की सूचना पर पुलिस भी पहुँच गई जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई औऱ सुबह वर पक्ष दुल्हन को हंसी-खुशी विदा करा ले गया.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने गए पुलिस अफसर ने कहा- वजह नहीं पता चली लेकिन दुल्हन जबरदस्त तनाव में थी.हमने घरवालों को समझाया, घरवालों ने दुल्हन को, तब जाकर मामला निपटा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us