Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर के ब्लड बैंक में पानी की किल्लत,मरीजों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

Fatehpur News Today: फतेहपुर के ब्लड बैंक में पानी की किल्लत,मरीजों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़
Sadar Hospital Blood Bank : फोटो युगांतर प्रवाह

फतेहपुर के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पानी की भारी किल्लत के चलते मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है. ब्लड टेस्टिंग के लिए प्रयोग की जाने वाली स्लाइड्स को साफ करने के लिए भी पानी नहीं हैं. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur Sadar Hospital Blood Bank Water Shortage News In Hindi)

Fatehpur News Today: फतेहपुर के जिला अस्पताल (Sadar Hospital) स्थित रक्त कोष (Blood Bank) में पिछले तीन दिनों से पानी की भारी किल्लत है बताया जा रहा है कि सीरोलॉजी केंद्र में ब्लड परीक्षण में प्रयोग होने वाली स्लाइडों को धोने के लिए भी पानी नहीं है. जिस केंद्र में सबसे ज्यादा साफ सफाई की जरूरत है वहां पानी की कमी की वजह से गंदगी का अंबार लगा हुआ है. भारी अव्यवस्थाओं के बीच ब्लड बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों और डॉक्टरों को भी सेनेटाइजर से काम चलाना पड़ रहा है. ऐसे में ब्लड टेस्टिंग को लेकर यह सवाल उठता है कि क्या मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है?

क्या कहते हैं जिम्मेदार..(Fatehpur News Today)

फतेहपुर (Fatehpur) सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) आर0एम0गुप्ता ने युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए कहा की ब्लड बैंक तक पानी की सप्लाई करने वाली पाइप लाइन बंदरों के द्वारा तोड़ दी गई है जिसकी वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है अस्पताल में काम करने वाले कांट्रेक्टर को इसके संबंध में जानकारी दे दी गई है जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा. आपको बतादें कि इसके अलावा ट्रामा सेन्टर में भी पानी की मोटर जलने से पानी की सप्लाई बंद चल रही है

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us