Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News : फतेहपुर में खिचड़ी मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी औऱ साले की मौत साली घायल

Fatehpur Accident News : फतेहपुर में खिचड़ी मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी औऱ साले की मौत साली घायल
Fatehpur Accident News

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र अंर्तगत रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया बाइक औऱ बोलेरो की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई चौथे की हालत बेहद गम्भीर है.

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, चौथे की हालत बेहद गम्भीर है. जानकारी के अनुसार ज़ाफ़रगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव का रहने वाला नाज़िम (25) ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गाँव अपनी ससुराल आया था. यहाँ से अपनी पत्नी सहाना, साले अतीक (11) औऱ साली साहिना (14)  को बाइक में बिठाकर शाह गांव में खिचड़ी के मौके पर लगने वाले मेले में घुमाने के लिए लाया था.

मेला देखकर देर शाम चारो लोग बाइक से वापस दतौली जा रहे थे. बाँदा टाडा मार्ग में सिधांव गांव के समीप सामने से आ रही एक बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह ज़ख्मी हो गए. मौक़े पर पहुँचीं पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया जहां नाज़िम, उसकी पत्नी सहाना औऱ साले अतीक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. साली साहिना की हालत को गम्भीर हालत में इलाज़ जारी है.

पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चार लोग घायल हुए थे. तीन की मौत हो गई है. एक का इलाज़ जारी है. बोलेरो को कब्ज़े में लिया गया है. चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जरूरी विधिक कार्यवाही जारी है.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us