
अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा..गृह मंत्री अमित शाह को कही ये बात..!
On
इन दिनों सुर्खियों में चल रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत को गृह मंत्रालय की तरफ़ से वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान कर दी गई है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर पूरी ख़बर..
डेस्क:शिवसेना के संजय राउत औऱ अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच जारी जुबानी जंग के बीच कंगना को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ़ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।bollywood actress kangana ranaut gets y category protection

कंगना रनौत ने गृहमंत्री अमित शाह को ट्विटर पर टैग करते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा देने पर आभार व्यक्त किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वह चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।' kangana ranaut


Tags:
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
