
भाजपा ने शहनवाज हुसैन को बनाया एमएलसी उम्मीदवार,महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी
On
शनिवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार की एकमात्र खाली हुई विधानपरिषद सीट के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..
नई दिल्ली:यूपी की 12 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी हुई, इसी लिस्ट के साथ बिहार की एकमात्र सीट पर होने वाले एलएलसी चुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान हुआ। mlc election
बिहार से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनावज़ हुसैन को भाजपा ने बिहार विधानपरिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।उनकी जीत तय मानी जा रही है।लेकिन शहनवाज को टिकट मिलने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है।क्योंकि काफ़ी समय से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हुसैन को एमएलसी का टिकट देना इस बात का सबूत है कि पार्टी एक बार फ़िर उन्हें बिहार की सक्रिय राजनीति में भेजकर वहां की राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में कोई बड़े मंत्री पद की जिम्मेदारी दे सकती है।
Tags:
Related Posts
Latest News
04 Nov 2026 08:18:04
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
