Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Basant panchmi 2021:बसन्त पंचमी के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें माँ सरस्वती की पूजा

Basant panchmi 2021:बसन्त पंचमी के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें माँ सरस्वती की पूजा
Basant panchami 2021

बसन्त पंचमी का पर्व इस साल 16 फ़रवरी मंगलवार के दिन है।हिन्दू धर्म में इस पर्व का बहुत ही महत्व है, इस दिन माँ सरस्वती की पूजा की जाती है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

डेस्क:बसन्त पंचमी हिन्दू धर्म का एक प्रमुख औऱ पवित्र पर्व है।इस साल यह पर्व 16 फ़रवरी मंगलवार के दिन पड़ रहा है।इस दिन ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है। vasant panchami

इस साल बसन्त पंचमी के दिन इस दो खास संयोग बन रहे हैं।हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन रवि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।बसंत पंचमी के पूरे दिन रवि योग रहेगा।जिसके कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। 16 फरवरी को सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर पंचमी तिथि लगेगी, जो कि अगले दिन यानी 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में पंचमी तिथि 16 फरवरी को पूरे दिन रहेगी। इस दिन 11.30 से 12.30 के बीच अच्छा मुहूर्त है।Basant panchami

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ पवित्र नदी में गंगा स्नान का भी महत्व है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त होता है। जिसमें विवाह, सगाई और निर्माण जैसे शुभ कार्य बिना मुहूर्त के किए जाते हैं।

कहते हैं कि अगर कुंडली में विद्या बुद्धि का योग नहीं है या शिक्षा में बाधा आ रही है तो बसंत पंचमी के दिन पूजा करके उसे ठीक किया जा सकता है।

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

इस दिन पीले रंग का भी खास महत्व होता है। खास विद्यार्थियों को इस दिन पीले वस्त्र पहनकर मां सरस्वती और उनके नील सरस्वती रूप की भी पूजा करनी चाहिए।इसके अलावा इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग के मिष्ठान का भोग लगाना उत्तम रहता है।

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us