Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda News: मायके में गाये जा रहे थे गवना के मंगल गीत ! ससुराल जाने का आया समय तो नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग हुई रफूचक्कर

Banda News: मायके में गाये जा रहे थे गवना के मंगल गीत ! ससुराल जाने का आया समय तो नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग हुई रफूचक्कर
नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार बाँदा, फोटो साभार सोशल मीडिया

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नवविवाहिता ससुराल से कुछ दिन पहले मायके आयी, जब गवना के लिए दोबारा विदाई और ससुराल जाने का समय आया तो नवविवाहिता ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर वहाँ से प्रेमी संग नौ दो ग्यारह हो गयी. लड़की के पिता ने बिसंडा थाने में आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है.


हाईलाइट्स

  • बाँदा के बिसंडा में अजीबोगरीब मामला, नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार
  • मई में तिंदवारी गांव में हुई थी शादी,ससुराल से आई थी मायके गवना होना था
  • ब्यूटी पार्लर के बहाने भाग निकली प्रेमी संग, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Newlywed eloped with lover : प्यार की ख़ातिर सभी रिश्तों को एक झटके में समाप्त कर देना, ऐसे प्यार को अंधा कहा जाता है. कुछ इसी तरह का मामला बाँदा से आया है. यहां नई नवेली दुल्हन ने सारी मर्यादाओं को लांघते हुए विवाह भी रचाया और बाद में प्रेमी संग रफूचक्कर भी हो गई. इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की बात शुरू हो गयी है. अब पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है.

 

विदाई का समय आया तो नई नवेली दुल्हन गायब

दरअसल यह मामला बांदा जिले के बिसंडा गांव का है. यहां रहने वाली युवती का विवाह तिंदवारी गांव में मई 2023 में हुआ था. 4 माह ससुराल में रहने के बाद नवविवाहिता ससुराल से मायके आ गयी. जब गवना यानी दोबारा विदाई का समय आया तो उसने मायके वालों को गुमराह कर ऐसा कृत्य किया कि सभी उसकी इस हरकत से हैरान हैं.

ब्यूटी पार्लर की बात कहकर निकली नई दुल्हन, प्रेमी संग फरार

हुआ ये कि मायके में नवविवाहिता की 23 अक्टूबर को गवना विदाई की तैयारी चल रही थी, घर में मंगल-गीतों के बीच खुशी का माहौल था. तभी नवविवाहिता ब्यूटी पार्लर से सजने धजने की बात कहकर घर से निकल गई. काफी देर तक जब घर नहीं पहुंची तो पिता ने ढूढना शुरू किया. इस बात की सूचना बेटी के पति को दी. पिता और दामाद दोनों ही नवविवाहिता को खोजने लगे लेकिन पता न चल सका. बाद में कहीं से पता चला कि वह गांव के ही एक युवक जो उसका प्रेमी है नई दुल्हन उसके साथ भाग निकली है. पिता ने बिसंडा थाने पहुंचकर आररोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस ने दोनों की खोजबीन की शुरू

फिलहाल इस तरह से नई नवेली दुल्हन का किसी अन्य युवक के साथ भागने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. कुछ लोग कह रहे कि युवक बहला फुसलाकर ले गया, कुछ लोग कह रहे कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ भागी है. कुछ भी हो बदनामी तो दोनों ही परिवारों की है.इस पूरे प्रकरण में बिसंडा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि फोन नम्बरों को ट्रेस किया जा रहा है. लोकेशन पता चलते ही जल्द ही दोनों को ढूंढ निकाला जाएगा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us