Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर कांड:घटना के बाद फतेहपुर आया था,विकास दुबे का सबसे भरोसेमंद साथी बब्बन..!

कानपुर कांड:घटना के बाद फतेहपुर आया था,विकास दुबे का सबसे भरोसेमंद साथी बब्बन..!
कानपुर कांड:फ़ाइल फ़ोटो।साभार-गूगल।

दुर्दांत विकास दुबे को अब तक पुलिस खोज नहीं पाई है।विकास का सबसे भरोसेमंद साथी और गनर बताया जा रहा बब्बन शुक्ला भी अब तक पुलिस की पहुँच से दूर है..इस बीच खबर आई है कि बब्बन घटना के बाद फतेहपुर ज़िले पहुँचा था.पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:विकास दुबे के गनर बब्बन शुक्ला के फतेहपुर जनपद की सीमा में घुसे होने की सूचना के बाद दो दिन पहले कानपुर पुलिस की टीमें कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गाँव पहुँची थीं।हालांकि पुलिस के पहुँचने के पहले ही बब्बन वहाँ से गंगा कटरी से होते हुए उन्नाव की तरफ़ निकल गया था ऐसा बताया जा रहा है!पुलिस भाउपुर से दो लोगों को पूछताछ के लिए कानपुर लेकर गई थी।जिसके बाद सोमवार आधी रात भाऊपुर से एक और व्यक्ति को कानपुर एसटीएफ की टीम उठा ले गई है।

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:फतेहपुर से दो संदिग्धों को पुलिस ने उठाया..भारी पुलिस बल इलाक़े में रहा मौजूद..!

दरअसल बब्बन शुक्ला की भाउपुर गाँव में रिश्तेदारी है।वहीं वह घटना के बाद छिपने के लिए आया था।कानपुर एसटीएफ टीम को बब्बन की लोकेशन मिली थी।लेकिन टीमें जब तक पहुँचती बब्बन वहाँ से गायब हो चुका था।बब्बन के दो रिश्तेदारों को कानपुर पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी।बताया जा रहा है पूछताछ में हिरासत में लिए गए व्यक्तियों ने क़बूल किया है उसके चाचा ने बब्बन को वहाँ से फरार कराने में मदद की है!

ये भी पढ़ें-UP:हमीरपुर में 12 घण्टों के भीतर दूसरी मुठभेड़ 50 हज़ार का इनामिया गिरफ्तार..!

बब्बन के फतेहपुर उन्नाव सीमा में छिपे होने की आशंका अभी भी जताई जा रही है।जिसके चलते पूरे इलाके में भारी स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी है।गंगा कटरी इलाके में पुलिस की लगातार कांबिंग जारी है।लेकिन बब्बन अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us