Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dhanush Aishwarya Rajnikanth Divorce:अभिनेता धनुष औऱ पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत शादी के 18 साल बाद अचानक क्यों हो गए अलग फैंस परेशान

Dhanush Aishwarya Rajnikanth Divorce:अभिनेता धनुष औऱ पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत शादी के 18 साल बाद अचानक क्यों हो गए अलग फैंस परेशान
Dhanush Aishwarya Rajnikanth Divorce

साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता धनुष औऱ उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला किया है.शादी के 18 साल बाद अब दोनों एक दूसरे से तलाक लेंगें. Dhanush Aishwarya Rajnikanth Latest News

Dhanush Aishwarya News:साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता धनुष अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने जा रहे हैं.सोमवार रात दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी.धनुष ने ट्विटर पर अपना नोट शेयर करते हुए लिखा है, 'दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा.ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है.आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं. Dhanush Aishwarya Divorce

ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और अपने बेहतर के लिए व्यक्तिगत रूप में समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है. हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें जरूरी प्राइवेसी जरूर दें. ओम नम: शिवाय!'

इस नोट के साथ धनुष ने हाथ जोड़ने के इमोजी भी लगाए हैं.धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ने भी इसी तरह का पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा है.

कौन हैं धनुष की पत्नी ऐश्वर्या..

धनुष की पत्नी ऐश्वर्या साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं. धनुष ने ऐश्वर्या रजनीकांत से 18 नवंबर 2004 में धूमधाम से शादी रचाई थी।जब धनुष की शादी हुई, तब वह महज 23 साल के थे. दोनों की पहली मुलाकात साल 2003 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी.धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे हैं जिनका नाम यत्र और लिंगा है.

धनुष का फ़िल्मी सफ़र..

धनुष के करियर की बात करें तो अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'थुल्लुवाधो इलामाई' से की थी. इस फिल्म में धनुष के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिस वजह से वह अपनी पहली फिल्म से ही फैंस के बीच छा गए.इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया.धनुष अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं.

धनुष बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वह साल 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ में नजर आए थे.हाल ही में उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ नजर आए हैं.फिल्म में धनुष के काम को खूब पसंद किया गया.

Tags:

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us