Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Actor Akhil Mishra Death: 'बोल वो रहे हैं लेकिन शब्द हमारे हैं' फ़िल्म 3 Idiots का ये दिग्गज कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहा

Actor Akhil Mishra Death: 'बोल वो रहे हैं लेकिन शब्द हमारे हैं' फ़िल्म 3 Idiots का ये दिग्गज कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहा
एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, फोटो साभार सोशल मीडिया

Akhil Mishra Passes Away: बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अखिल मिश्रा की 58 साल की उम्र में मौत हो गई. उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड जगत में गम का माहौल है. आपको बतादें कि यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि साल 2009 में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की सुपर डुपर हिट फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभाने वाले अखिल मिश्रा थे. किचन में कुछ काम करते समय वह फिसल गए और गिर पड़े जिसमें उनकी मौत हो गई.


हाईलाइट्स

  • 3 इडियट्स फ़िल्म के एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, फिल्मी जगत में शोक की लहर
  • लाईब्रेरियन दुबे के नाम से प्रसिद्धि पाई, कई टीवी धारावाहिको में किया काम
  • किचन में पैर फिसलने के बाद आई चोट में हुआ निधन

Actor Akhil Mishra died after slipping in the kitchen : अभिनेता अखिल मिश्रा की इस तरह से हुई मौत हैरान कर देने वाली है, अखिल अपनी शानदार एक्टिंग से लाईब्रेरियन दुबे के नाम से फेमस हुए, 3 इडियट्स फ़िल्म में उनके इस किरदार को खूब सराहा गया. इसके साथ ही टीवी, धारावाहिको में भी उन्होंने बड़ा नाम कमाया. उनकी इस तरह से हुई मौत से सभी हैरान हैं. चलिए बताते है आपको एक्टर अखिल मिश्रा की वह कौन सी फ़िल्म थी, जिसमें उनके कार्य को बेहद पसंद किया गया.

58 वर्ष की उम्र में एक्टर अखिल मिश्रा का निधन

वर्ष 2009 में आई सुपर हिट फिल्म 3 इडियट्स के हर किरदार में इतनी असलियत थी कि आज भी उस फिल्म को देखने का बार-बार मन करता है. उनमें से एक किरदार जिन्होंने लाईब्रेरियन दुबे का रोल अदा किया था, एक्टर अखिल मिश्रा जिन्होंने 58 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. अखिल की मौत घर के किचन में काम करते वक्त फिसल कर गिर जाने की वजह से हुई. उनकी मौत पर फिल्मी जगत में शोक की लहर है.

फिल्मों के साथ टीवी-धारावाहिक में किया काम

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अखिल मिश्रा ने फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी, धारावाहिकों में भी अहम भूमिका निभाई. जिनमें से कई फिल्में ऐसी है जिनके किरदार के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. जिस तरह से इनकी मौत अचानक हुई है, ठीक उसी तरह से उनके जीवन मे भी कई उतार चढ़ाव देखने को मिले अखिल की मिश्रा की पहली शादी साल 1983 में मंजू मिश्रा से हुई थी. लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते 14 साल के बाद यानी 1997 में उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक को दे दिया, और करीब 12 सालों के बाद एक बार फिर उनके जीवन मे जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट की एंट्री हुई और काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार साल 2009 में उन दोनों ने शादी कर ली.

जर्मन एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी, 3 इडियट्स फ़िल्म ने दिया नाम लाईब्रेरियन दुबे

जानकारी के मुताबिक सुजैन बर्नर्ट एक जर्मन एक्ट्रेस है. जिन्होंने अभिनेता अनुपम खेर की मूवी "the accidental prime minister" में सोनिया गांधी का अहम रोल निभाया था. हालांकि ये मूवी दर्शकों में ज्यादा तो अपनी छाप नही छोड़ पाई लेकिन उनकी एक्टिंग को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा हुई, जिसके बाद उनकी मुलाकात अभिनेता अखिल से हुई. उन्होंने कई मूवीज और टीवी शोज में छोटे मोटे रोल साथ मे निभाये यही कारण रहा कि वह दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिर शादी कर ली. 3 इडियट्स फ़िल्म में उनका डायलॉग सभी की जुबां पर है 'बोल वो रहे हैं, लेकिन शब्द हमारे हैं' बेहद पसंद किया गया. उन्हें लाईब्रेरियन दुबे के नाम से जाना जाने लगा.

पत्नी का रो रो कर हुआ बुरा हाल, फिल्मी जगत में शोक की लहर

फिलहाल अभिनेता की मौत कैसे हुई? ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही साफ हो पायेगा. लेकिन उनकी मौत के बाद सुजैन का रो रोकर बुरा हाल है. फिल्मी जगत में शोक की लहर है, आज भले ही ये दिग्गज कलाकार हमारे बीच नही है, लेकिन उनके द्वारा निभाये गए सभी किरदार जो कहीं न कहीं हमारे जीवन मे होने वाली घटनाओं किस्से कहानियों को दर्शाते है, जिनके लिए सदैव ही उन्हें याद किया जाएगा.

युगांतर प्रवाह" टीम और हमारे पाठकों की ओर से इस रंगमंच के दिग्गज कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि!

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us