Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News : कानपुर में युवक का खौफ़नाक कदम-बेटी की हत्या कर पत्नी की काटी नाक,फिर मौत को लगाया गले

Kanpur Crime News : कानपुर में युवक का खौफ़नाक कदम-बेटी की हत्या कर पत्नी की काटी नाक,फिर मौत को लगाया गले
नौबस्ता में युवक ने उठाया खौफ़नाक कदम

कानपुर में एक युवक ने खौफ़नाक कदम उठाते हुए बेटी की हत्या कर पत्नी की नाक काटते हुए मरणासन्न हाल में छोड़ खुद फांसी पर झूल गया,सूचना पर डीसीपी समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे..


हाईलाइट्स

  • घरेलू कलह के चलते युवक ने उठाया ऐसा खौफ़नाक कदम
  • 12 वर्षीय बेटी की हत्या और पत्नी की काटी नाक,खुद ने भी किया सुसाइड
  • नौबस्ता के गल्लामंडी क्षेत्र की है घटना

father committed suicide after killing his daughter in Kanpur : कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के गल्लामंडी इलाके में रहने वाले युवक ने घरेलू कलह व अवैध सम्बन्ध के शक के चलते अपनी पत्नी की नाक काट दी और फिर अपनी बड़ी बेटी को भी मौत की नींद सुलाकर खुद फांसी के फंदे में झूल गया. घटना की सूचना पर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर नीचे उतारा और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है.

 

आए दिन होती थी घरेलू कलह

जानकारी के मुताबिक नौबस्ता गल्ला मंडी एक निर्माणाधीन मकान में रहने वाला छोटू जिला पँचायत सदस्य के साथ काम करता था, छोटू की शादी 14 वर्ष पहले हुई थी बताया जा रहा कि शादी के बाद से ही दोनों में विवाद और झगड़ा होता रहता था,इनदिनों करीब 7 महीने पत्नी अलग रही ,वही अपनी पत्नी पर उसे अवैध सम्बन्ध का भी शक पहले से था कुछ दिन पहले ही पत्नी वापस घर आई थी जहां फिर दोनों में विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटू ने अपनी पत्नी की हत्या करना चाही लेकिन केवल नाक पर ही ब्लेड मार सका जिसमें पत्नी बुरी तरह घायल हो गयी उधर जब बड़ी बेटी ने अपनी माँ को तड़पता देखा तो पिता से उलझ गई जिसके बाद उसने उसे भी मौत के घाट उतार दिया,जिसके बाद छोटू ने खुद भी फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

उधर निकाय चुनाव में ड्यूटी में लगे पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना लगी तत्काल डीसीपी सलमान ताज पाटिल समेत फोर्स मौके पर पहुंच गया जहां पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारा और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा डीसीपी ने कहा कि पति और पत्नी में अक्सर विवाद बना रहता था कुछ दिन पहले ही पत्नी घर आयी थी फिलहाल घायल महिला को अस्पताल भिजवाया है,और जांच की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us