Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Narendra Modi Viral News: मंदिर के दान पात्र में नरेंद्र मोदी ने डाला था 21 रुपए का लिफाफा ! जानिए क्या है इस वायरल न्यूज़ की सच्चाई

Narendra Modi Viral News: मंदिर के दान पात्र में नरेंद्र मोदी ने डाला था 21 रुपए का लिफाफा ! जानिए क्या है इस वायरल न्यूज़ की सच्चाई
नरेंद्र मोदी लिफाफा मामला : फोटो साभार सोशल मीडिया

Narendra Modi Viral News: राजस्थान के भीलवाड़ा से मालासेरी डूंगरी मन्दिर के पुजारी ने एक ऐसा दावा किया कि जिसने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है, यहां एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कह दिया कि दान पात्र में निकले सफेद लिफाफे को जब खोला तो उसमें 21 रुपये निकले, और यह दावा किया जा रहा है कि यह लिफाफा जब पीएम 8 माह पहले आये थे तब डाला था, हालांकि जब इस मामले की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही थी.


हाईलाइट्स

  • राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित मालासेरी डूंगरी मन्दिर की दानपेटी में मौजूद लिफाफे का मामला
  • पुजारी का दावा सफेद लिफाफे में निकले 21 रुपये, दावा था यह लिफाफा पीएम ने डाला था
  • वीडियो हुआ था वायरल, जब पड़ताल की गई तो सच्चाई आयी सामने

PM had put notes in the donation : राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक मन्दिर में प्रधानमन्त्री के द्वारा दर्शन करने के बाद दान पेटी में डाली गई दक्षिणा के मामले में सियासी पारा चढ़ने लगा है. वीडियो वायरल के दौरान मन्दिर के पुजारी का दावा है कि दान पेटी में जो लिफाफा निकला है वह पीएम ने ही डाला था, हालांकि जब इसकी पड़ताल जुटाई गई तो सच जानकर सभी दंग रह गए.

पुजारी का दावा सफेद लिफाफे पर

दरअसल राजस्थान के भीलवाड़ा के गुर्जर समाज का मालासेरी डूंगरी मन्दिर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मन्दिर के पुजारी हेमराज ने लोगों की मौजूदगी में दान पात्र खोला, इस दानपत्र से तीन लिफाफे निकले जिसमें से इसमें से पुजारी का दावा है कि सफेद लिफाफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला था और उसी लिफाफे से 21 रुपये निकले थे. जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया. तरह-तरह की बात जगह-जगह होने लगी और लोगों ने कमेंट भी करना शुरू कर दिया तो उधर सियासी राजनीतिक भी गर्माने लगी.

क्या है मामला

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

गौरतलब है कि 28 जनवरी 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित मालासेरी डूंगरी मंदिर में भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण दिवस के मौके पर दर्शन के लिए गए थे. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा भी की थी. दर्शन के दौरान प्रधानमंत्री ने दान पेटी में कुछ नोट भी डाले थे. वही जब 8 माह बाद पुजारी ने लोगों की मौजूदगी में इस पेटी को खोला गया तो तीन लिफाफे निकले, जिसमें एक से 2100, एक से 21 रुपये और एक से 101 रुपये निकले, पुजारी का दावा था कि जो सफेद लिफाफा निकला जिसमें 21 रुपये थे, वह लिफाफा प्रधानमंत्री ने डाला था. 21 रुपये को लेकर वो भी पीएम से जुड़े मामले पर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी. 

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पड़ताल में आयी ये बात सामने

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

अगर आप वीडियो सही से देखें तो पीएम के हाथ में कोई लिफाफा तो नहीं दिखाई पड़ रहा है, हां केवल नोट जरूर दिखाई पड़ रहे हैं, मंदिर के पुजारी ने जिस तरह से यह दावा किया है कि पीएम मोदी ने सफेद लिफाफा डाला था जिसमें से 21 रुपए निकले हैं, वह कहीं ना कहीं अब झूठा साबित हो रहा है. इस तरह से आरोप और दावा करना कहीं न कहीं गलत है. हालांकि, अब वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि पुजारी हेमराज का दावा झूठा था.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us