Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Congress Controversial Tweet : आरएसएस की जलती ड्रेस पोस्ट कर कांग्रेस ने लगाई 'आग'

Congress Controversial Tweet : आरएसएस की जलती ड्रेस पोस्ट कर कांग्रेस ने लगाई 'आग'
Congress Controversial Tweet

कांग्रेस ( Congress ) की भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra ) के बीच कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से पोस्ट हुई एक तस्वीर ( RSS Dress Viral Photo ) से भाजपा आग बबूला हो गई है. पलटकर उसने भी पार्टी के ऊपर तीखे हमले किए हैं. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

Congress Share RSS dress controversial photo : कांग्रेस द्वारा शेयर की गई एक फ़ोटो से भाजपा काफ़ी गुस्से में हैं. इसके पलटवार में बीजेपी ने भी कांग्रेस के ऊपर तीख़ा हमला बोला है. दरअसल 12 सितंबर को सुबह 10:10 पर कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक पोस्ट डाली गई. एक तस्वीर पोस्ट की गई है जिसमे ख़ाकी रंग का हाफ पैंट है जिसमें नीचे से आगे लगी हुई. इसमें लिखा हुआ है- '145 Days more to goes' दरअसल जिस खाकी पैंट में आग लगी दिखाया गया है वह आरएसएस की ड्रेस का पैंट है.

इस जलते पैंट की तस्वीर को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि-"देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस–बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं.”

बीजेपी औऱ संघ ने किया पलटवार...

कांग्रेस के विवादित ट्वीट को लेकर यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री (PWD Minister) जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है, “ राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं लेकिन राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए क्या इस तरह की मानसिकता की आवश्यकता है? नकारात्मकता और नफरत की इस राजनीति की सभी को निंदा करनी चाहिए.”

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

आरएसएस के सह सरकार्यवाहक मनमोहन वैद्य ने कांग्रेस के ट्वीट पर पलटवार कर कहा कि-" इनके बाप-दादा ने भी संघ का तिरस्कार किया, पूरी ताकत के साथ किया, हमें रोकने का प्रयास किया. दो-दो बार प्रतिबंध लादे गए, लेकिन संघ रुका नहीं.संघ क्यों बढ़ रहा है क्योंकि संघ के सत्य सिद्धांत हैं पीढ़ी दर पीढ़ी कार्यकर्ता त्याग और बलिदान देने के लिए तैयार होते रहे हैं साथ ही समाज का सहयोग लगातार मिलता रहा है.”

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us