Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Weight Loss Tips: जल्द वेट लूज़ करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन फलों को करें शामिल, फिर देखिए कमाल

Weight Loss Tips: जल्द वेट लूज़ करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन फलों को करें शामिल, फिर देखिए कमाल
फैट घटाने के लिए ये फ्रूट्स खाएं, फोटो साभार सोशल मीडिया

Weight Loss Tips: यदि आप अपने शरीर के बढ़े वजन से परेशान हैं, जल्द वेट लूस करना चाहते हैं. तो अपनी डाइट में बदलाव कर इन फाइबरयुक्त फलों का सेवन करें. जो आपके वजन को घटाने में सहायक होता है. ये फल पपीता,संतरा,सेब, नाशपाती और तरबूज हैं. इनको अपनी डाइट में शामिल करें फिर आपको जल्द ही फर्क दिखाई देगा.


हाईलाइट्स

  • यदि आप भी अपने शरीर के बढ़ते वजन से हैं परेशान तो डाइट में करिए बदलाव
  • इन फलों को शामिल करें डाइट में, जल्द दिखाई देगा फर्क
  • आमतौर पर लोग वेट लूस के लिए जिम, व्यायाम का सहारा लेते है, जल्द फर्क देखना हो तो डाइट ले ऐसी

Weight Loss Tips In Hindi : आजके इस भागदौड़ वाली लाइफ में लोगों का खानपान बिगड़ चुका है. ज्यादातर लोगों में फैट बढ़ने लगा है. कहीं कोई पेट निकलने से परेशान है तो कोई कमर पर चर्बी को लेकर परेशान है. नतीजा दिनों दिन वजन बढ़ता जा रहा है. आलस आना शुरू हो जाता है. स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम तो करना ही चाहिए.

यदि आप अपना फैट जल्द कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना होगा. हेल्दी फूड्स और फल खाएं. वसायुक्त भोजन से बचाव करें. कुछ खास फलों को अपनी डाइट में शामिल करें. ये फल फाइबर, विटामिन और न्यूट्रिशंस से भरपूर होने के कारण आपके वजन कम करने में मदद करेंगे. चलिए आपको बताते हैं वे कौन से फल हैं, जिनसे तेजी से वजन कम किया जा सकता है.

 

अपनी डाइट में करें ऐसे फल शामिल फिर देखिए

लाईफस्टाइल लोगों की ऐसी हो चुकी है कि लोग फैट लूस करने को लेकर क्या कुछ नहीं करते हैं. जिम, व्यायाम और योगा इन सबसे भी वजन घटाया (Weight Loss) जा सकता है, लेकिन जल्द वेट घटाने की सोच रहे हो तो आप अपनी डाइट में इस तरह से बदलाव करें, पोषक तत्वों से भरपूर ऐसे फलों को डाइट में शामिल करें. जिससे जल्द फर्क दिखाई देगा.

पपीता और संतरा का करें सेवन (Weight Loss Fruits) 

पपीता में बहुत से लाभकारी गुण होते हैं. इसमें फाइबर होता है. पपीता पेट के लिए काफी लाभकारी माना गया है. इसके सेवन से पेट और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है. वजन कम (Weight Loss) करने के लिए पपीता का सेवन करें. इससे पाचन क्रिया ठीक रहेगी और फैट भी जल्द घटना शुरू हो जाएगा.

संतरा एक ऐसा फल है जिसमें बहुत से विटामिन्स होते हैं. यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. वजन घटाने के लिए संतरा भी सहायक है. इसे आप छिल कर या जूस बनाकर पी सकते है. फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.

 

सेब,नाशपाती और तरबूज का करें सेवन

सेब का सेवन वैसे भी रोगों को भगाने में सहायक होता है. कहते हैं दिन में एक सेब खाएं तो शरीर में कोई बीमारी उतपन्न नहीं हो सकती. सेब में भी काफी फाइबर होता है. यह आपके वजन (Weight Loss) को भी घटाने में मदद करेगा. रोज एक सेब खाएं फिर फर्क देखें. नाशपाती में फाइबर व पानी पाया जाता है. खाने में कुछ-कुछ सेब जैसा ही लगता है. इसमें अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को हेल्दी रखते हैं. वेट लूस में भी सहायक है.

तरबूज भी वेट लूज करने में काफी सहायक है. इसमें भरपूर पानी है जिससे आपका शरीर हाइड्रेट भी रहेगा और इसका फाइबर आपके पेट के लिए अच्छा होगा.  विटामिन ए, विटामिन सी और कई तरह के एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. 

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us