Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Mausam News : यूपी में जानलेवा हुई सर्दी ब्रेन औऱ हार्ट पर हो रहे अटैक कार्डियोलॉजी में 24 घण्टे में 25 मौतें

UP Mausam News : यूपी में जानलेवा हुई सर्दी ब्रेन औऱ हार्ट पर हो रहे अटैक कार्डियोलॉजी में 24 घण्टे में 25 मौतें
ठंड की वजह से हार्ट अटैक

Up mausam News यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित हो रही है, सर्दी के चलते ब्रेन औऱ हार्ट पर अटैक पड़ने से लोगों की मौत हो रही है, कानपुर के अकेले ह्रदय रोग संस्थान ( कार्डियोलॉजी ) में पिछले 24 घण्टों में 25 लोगों की मौत हार्ट औऱ ब्रेन अटैक के चलते हो चुकी है.

UP Mausam News : यूपी में कड़ाके की ठंडी का दौर जारी है. इस जानलेवा सर्दी में बेहद सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि की स्वास्थ्य के प्रति जरा सी लापरवाही मौत को दावत दे सकती है. इस भीषण ठंड के चलते हार्ट अटैक औऱ ब्रेन अटैक के चलते लोगों की हो रही मौतों का आंकड़ा डराने वाला है. पिछले 24 घण्टों में कानपुर के केवल दो अस्पतालों में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हार्ट औऱ ब्रेन अटैक के चलते हो चुकी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर के हैलट और लक्ष्मीपति सिंहानिया ह्रदय रोग संस्थान ( कार्डियोलॉजी ) में बीते एक जनवरी से लेकर चार जनवरी तक की बात करें तो 65 लोगों की मौत हार्ट औऱ ब्रेन अटैक के चलते हो चुकी है.

कैसे करें बचाव..

सर्दियों में हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने के लिए सबसे पहले सर्दी से बचना बहुत जरूरी होता है, इसके लिए गर्म कपड़े पहनें, बाहर अधिक समय तक न रहें, खासतौर पर सुबह और शाम को जब टेम्प्रेचर कम होता है, उस वक्त बाहर निकलने से बचें, ऐसे मौसम में मॉर्निंग वॉक से बचें,तनाव कम रखें,एक्टिव रहें औऱ सही डाइट लें.खान पान में ठंडी चीजें लेने से बिल्कुल परहेज करें.

Read More: भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला साप्ताहिक इंसुलिन Awiqli, अब डायबिटीज मरीजों को रोज नहीं लगाना होगा इंजेक्शन

अगर आप हार्ट कंडिशंस से पीड़ित हैं या आपकी हार्ट अटैक की हिस्ट्री है, तो प्रिवेंशन स्क्रीनिंग आवश्यक कराएं. यह उन लोगों के लिए जरूरी है, जिनकी हार्ट डिजीज की फैमिली हिस्ट्री है

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us