
UP:फतेहपुर में कोरोना वायरस को लेकर हेल्थ टीम एलर्ट..सुनिए डॉ अब्दुल्लाह के साथ पूरा इंटरव्यू।
विश्व के कई देशों में कोरोनो वायरस को लेकर हड़कम्प मचा हुआ है।भारत में भी इस वायरस को लेकर लोगों के बीच में कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं..कोरोनो वायरस पर लोगों को सही व सटीक जानकारी मिल सके इसके लिए पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।
फतेहपुर:चीन से निकला कोरोना वायरस (corona virus) अब विश्व के कई देशों में अपना असर दिखा रहा है।भारत में भी कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।देश में अब तक कोरोना के कुल 27 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।हालांकि भारत में अब तक कोरोना वायरस से किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। (corona virus news)

यूपी में भी कोरोना वायरस को लेकर सरकार की तरफ़ से एडवाइजरी जारी की गई है।गुरुवार को फतेहपुर जिला अस्पताल में जिला महामारी विज्ञानी के पद पर तैनात डॉक्टर अब्दुल्लाह ने युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी साझा की।(सम्बंधित वीडियो आप ख़बर की शुरुआत में देख सकते हैं)


डॉक्टर अब्दुल्लाह ने बताया कि फतेहपुर में अब तक दो लोग चीन से यात्रा करके लौटे हैं।लेकिन उनके अंदर कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं दिखे।बावजूद इसके उनको डॉक्टरों की निगरानी में 28 दिनों तक रखा गया था।लेक़िन उनके अंदर कोरोना का वायरस नहीं मिला।

डॉक्टर अब्दुल्लाह ने बताया कि इस वायरस से बचने के लिए लोगों को कई तरह की सावधानियाँ बरतनी चाहिए जैसे किसी व्यक्ति को खांसी आ रही है तो उससे दूर रहें।हाँथ दिन में कई बार साबुन से अच्छी तरह से धुले।सम्भव हो तो हाँथ धुलने वाला लिक्विड ( सेनेटाइजर) अपने पास रखें।खांसते या छींकते वक़्त मुंह में कोई कपड़ा या रुमाल रखें।भीड़ भाड़ वाले इलाकों जैसे मेले आदि में जाने से बचें।
