Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Siddharth Aditi Rao Hydari Marriage: एक्टर सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने चोरी छिपे रचा ली शादी, इस मंदिर में लिए फेरे

Siddharth Aditi Rao Hydari Marriage: एक्टर सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने चोरी छिपे रचा ली शादी, इस मंदिर में लिए फेरे
एक्टर सिद्धार्थ और एक्ट्रेस अदिति राव ने की गुपचुप तरह से रचाई शादी, image credit original source

साउथ एक्टर सिद्धार्थ अदिति राव हैदरी शादी

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) को लेकर एक बेहद चौका देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) और एक्टर सिद्धार्थ (Sidhharth) के साथ चोरी-चुपके (Secretly) तेलंगाना (Telangana) स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर में शादी (Married) रचा ली है. शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस (Fans) उन्हें लगातार बधाइयां भी दे रहे हैं.

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Tapsi pannu) ने भी चोरी-चुपके शादी की थी, लेकिन अब बॉलीवुड के एक और कपल अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Siddharth) की शादी की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक अदिति (Aditi) और सिद्धार्थ (Sidhharth) काफी समय से रिलेशनशिप (Relationship) में थे.

कई बार दोनों को मीडिया कैमरे में कैप्चर भी किया गया था, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी किसी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया था लेकिन अभी भी उनके फैंस उनकी ओर से इस शादी के कंफर्मेशन को लेकर इंतजार करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने विचार भी व्यक्त कर रहे हैं.

IMG-20240327-WA0008
सिद्धार्थ और अदिति ने रचाई मन्दिर में शादी, image credit original source

तेलुगू फिल्म में एक साथ कर चुके हैं अभिनय

बताते चले कि अभिनेता सिद्धार्थ (Siddharth) और अभिनेत्री अदिति (Aditi) ने साल 2021 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म महासमुद्रम में एक साथ अभिनय किया था तभी से यह कपल के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थी हालांकि अपने रिश्ते को लेकर कभी भी उन्होंने कुछ भी नहीं कहा यही कारण रहा है कि उन्हें एक साथ कई अवॉर्ड फंक्शंस और पार्टी में भी स्पॉट किया गया.

हालांकि उन्हें कई बार एक साथ सोशल मीडिया पर दिल के जरिए भी देखा गया है जिसके चलते काफी पहले से ही उनके इस रिलेशन को लेकर कयास भी लगाये जा रहे थे लेकिन एकाएक उनकी शादी की खबर आने के बाद से खुश दिखाई दे रहे हैं. हालांकि दोनों ने तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुर में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में गुपचुप ढंग से शादी रचा ली. यह शादी काफी सुर्खियों में हैं.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

एक नजर सिद्धार्थ और अदिति के जीवन पर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह दोनों ही फिल्मी सितारों की यह कोई पहली शादी नहीं है क्योंकि यह दोनों ही तलाकशुदा है बात की जाए यदि अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की तो उनकी पहली शादी साल 2009 में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ हुई थी लेकिन उनकी यह शादी महज 4 साल ही चल पाई और साल 2013 में दोनों ही आपसी रजामंदी से तलाक लेकर अलग हो गए तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता सिद्धार्थ की पहली शादी साल 2003 में हुई थी उनका भी यह रिलेशन ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और साल 2007 में उन्होंने भी आपसी रजामंदी के चलते तलाक ले लिया.

आने वाली दोनों की फ़िल्म

एक्टर सिद्धार्थ को आपने हिंदी फिल्म रंग दे बसंती में भगत सिंह के रोल में देखा गया था. जिसमें उनके इस अहम रोल को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इधर सिद्धार्थ की बात करें तो वह लास्ट चिट्ठा में नजर आए थे जो हिट साबित हुई थी.

अब सिद्धार्थ फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं जिसमें कमल हासन लीड रोल में रहेंगे. एक्ट्रेस अदिति संजय लीला भंसाली की हीरामंडी सीरीज में नजर आने वाली हैं. फिलहाल दोनों की गुपचुप ढंग से शादी सुर्खियां बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं और बधाई भी दे रहे हैं.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us