Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Saanand Verma News: भाभी जी घर पर हैं के सक्सेना जी के बताया अपने यौन उत्पीड़न का पुराना किस्सा

Saanand Verma News: भाभी जी घर पर हैं के सक्सेना जी के बताया अपने यौन उत्पीड़न का पुराना किस्सा
सानन्द वर्मा, भाभी जी घर पर हैं, image credit original source

सानन्द वर्मा यौन उत्पीड़न

&tv पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक "भाभी जी घर पर है" (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) में सक्सेना जी की अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता सानन्द वर्मा (Saanand Verma) ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बचपन मे वह जब मात्र 13 साल के थे तब वह सेक्सुअल हैरेसमेंट (Sexual Harrasment) का शिकार हुए थे. उनके मुताबिक उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलना (Play Cricket) काफी पसंद था लेकिन उनके साथ हुई इस घटना के बाद वह काफी सहम गए थे उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे डरावना अनुभव (Frightened Experience) बताया है.

सानंद ने बताया सेक्सुअल हैरिसमेन्ट करने की बात

धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) में सक्सेना जी (Saxena ji) का किरदार निभाने वाले अभिनेता सानंद वर्मा (Sanand verma) के साथ बचपन में कुछ ऐसी घटना घटी थी जिसे वह आज तक भूल नहीं पाए हैं. दरअसल एक निजी चैनल में दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 13 साल के थे तब उनके साथ एक व्यक्ति ने यौन शोषण (Sexual Harrasment) की कोशिश की थी.

आगे उन्होंने बताया कि जब कभी उन्हें उस घटना के याद आती है तो उनकी रूह तक कांप जाती है उन्होंने बताया कि उन्हें बड़े होकर क्रिकेटर (Cricketer) बनने का शौक था जिसके लिए उन्होंने बिहार में क्रिकेट के लिए ट्रायल भी दिया था.

sanand_verma_character_saxena_ji
सानन्द वर्मा, image credit original source

बचपन की घटना दिमाग से नहीं जाती है बाहर

उन्होंने बताया कि एक काफी बड़ा आदमी था जिसने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, जिससे वह काफी डर गए थे इसलिए वहां से वह भाग निकले और उन्होंने सोच लिया कि अब वह कभी क्रिकेट नहीं खेलेंगे यह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव था जिसे याद करने पर आज भी वह काफी डर जाते हैं.

हालांकि इस घटना के बाद उन्हें अंदर से डरने की एक ताकत भी मिली उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम बच्चे हैं, जिनके साथ बचपन में इस तरह की घटना घट जाती है तो वह उनके दिल और दिमाग में इस तरह से असर करती है कि वह जिंदगी भर उसे भूल नहीं पाते हैं वह भी उनमें से ही एक बच्चे हैं जिनसे वह घटना भुलाये नही भूलती है.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

इंडस्ट्री में नहीं हुए कास्टिंग काउच का शिकार

उन्होंने बताया कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं जोकि इंटरटेनमेंट की फील्ड में इस तरह की बातें होनी भी चाहिए हालांकि उनका यह भी कहना है कि उनकी किस्मत काफी अच्छी रही कि उन्हें इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना पड़ा क्योंकि कई लोगों ने उनके साथ अपने साथ हुए इस तरह के अनुभव को साझा किया है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us