Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

The Great Indian Kapil Show Kab Aayega: कपिल शर्मा लेकर आ रहे है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ! इस तारीख़ से Netfilx पर होगा स्ट्रीम

The Great Indian Kapil Show Kab Aayega: कपिल शर्मा लेकर आ रहे है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ! इस तारीख़ से Netfilx पर होगा स्ट्रीम
द ग्रेट इंडियन कपिल शो, image credit original source

Kapil Sharma New Show

"कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" और "द कपिल शर्मा शो" के जरिये लाखो और करोड़ों लोगों के दिलो पर राज करने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एंड कंपनी एक बार फिर से सभी को हंसाने और गुदगुदाने के लिए आने नए शो "द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The great indian kapil show) के साथ वापसी कर रहे है लेकिन इस बार इनका ये शो टीवी पर नही बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (Netfilx) पर दिखाया जाएगा इस शो से जुड़ा ट्रेलर भी रिलीज (Trailer Released) कर दिया गया है. इस शो की सबसे बड़ी हाइलाइट ये है कि कभी इस सीरीज का हिस्सा रहे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) (गुत्थी) 7 सालो बाद वापस आ रहे है.

कॉमेडियन कपिल शर्मा एन्ड कंपनी की वापसी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी क्योकि कपिल शर्मा अपने नए सीजन "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" (The great indian kapil show) जरिये वापसी कर रहे है, साल 2013 में कलर्स चैनल पर शुरू हुए कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और फिर सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो के बाद अब कपिल एंड कंपनी सभी को हंसाने के लिए तैयार है. कभी इस शो का हिस्सा रहे कॉमेडियन और फ़िल्म अभिनेता सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) उर्फ गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों के जरिये लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाला ये वरसलटाइल एक्टर को ट्रेलर में देख कर दर्शक काफी खुश हो रहे है. नेटफ्लिक्स के मुताबिक इस शो को 30 मार्च रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

trailor_released_the_great_indian_kapil_show
ट्रेलर जारी, image credit original source

फैन्स के लिए रिलीज किया गया शो का ट्रेलर

नेटफ्लिक्स (Netflix) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस शो का ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ये समय है हंसने का जैसा पहले कभी नही किया. क्योकि इस बार गैंग वॉयस आ गयी है हम इंटरनेशनल जा रहे है हालांकि ट्रेलर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि परमानेंट गेस्ट के रूप में अर्चना पूरन सिंह नजर आ रही है तो वही आर्टिस्टों में कृष्णा अभिषेक, कीकू, शारदा और राजीव ठाकुर भी नजर आ रहे है.

https://www.instagram.com/reel/C4-gEa8L3Jp/?igsh=MXE2ZjJ4dW1icHAyMA==

लेकिन इस बार कहीं और भी कपिल शर्मा के करीबी दोस्त और चंदू चाय वाले का किरदार निभाने वाले चन्दन प्रभाकर कहीं पर भी नही दिखाई दे रहे है लेकिन साल 2017 में पिछले शो की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया टूर से वापसी के दौरान कपिल और सुनील के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई के बाद से उन्होंने शो से किनारा कर लिया था लेकिन इस सीजन में वह अपने उसी किरदार में नजर आ रहे है.

पहले से भी ज्यादा भव्य बनाया गया स्टेज

जिस तरह से इस बार का सीजन बाकी सीजन से बिल्कुल अलग है मसलन शो का नाम बदला गया स्टेज को पहले से और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए काफी बड़ा सेटअप तैयार किया गया है इस स्टेज को यदि गौर से देखेंगे तो इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया गया है जिसमे आपको कुछ भी पिछले सीजन की कोई भी झलक देखने को नही मिलेगी सबसे बड़ी बात 7 सालो के लबे इंतज़ार के बाद अभिनेता सुनील ग्रोवर वापसी कर रहे है.

और उससे भी बड़ी बात ये है मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) भी इस शो पर गेस्ट के तौर ओर दिखाई देंगे. यही नही इसे किसी टीवी चैनल पर नही बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा जिससे कही न कहीं दर्शको का रुझान ओटीटी की तरफ बढ़ेगा साथ ही इसे स्ट्रीम करने के लिए यूजर्स को नेटफ्लिक्स का सबस्क्रिप्शन भी लेना पड़ेगा.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कौन होंगे मेहमान?

नेटफ्लिक्स द्वारा रिलीज किये गए ट्रेलर में दिखाई दे रहे है कि इस शो के पहले गेस्ट के रूप में कपूर फैमली की ओर से अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक नीतू कपूर उनके बेटे रणवीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आ रही है यही नही इस क्लिप के दूसरे हिस्से में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान नजर आ रहे है.

तो वही फ़िल्म मेकर इम्तियाज अली सिंगर और एक्टर दलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही है यही नही वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी नजर आएंगे फिलहाल कुछ भी हो अब कपिल के फैन्स को 30 मार्च का इंतज़ार है जब एक बार फिर से उनके चहेते एक्टर्स, क्रिकेटर्स उनके सामने होंगे और 7 सालो के लबे इंतज़ार के बाद सुनील और कपिल की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाएगी.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us