Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Maidaan Movie Story In Hindi 2024: अजय देवगन की फ़िल्म 'मैदान' का ट्रेलर आया सामने ! कहानी भारतीय फुटबाल टीम के गोल्डन पीरियड की, कब होगी रिलीज़?

Maidaan Movie Story In Hindi 2024: अजय देवगन की फ़िल्म 'मैदान' का ट्रेलर आया सामने ! कहानी भारतीय फुटबाल टीम के गोल्डन पीरियड की, कब होगी रिलीज़?
मैदान फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज, image credit original source

Ajay Devgan Maidaan Story

फ़िल्म स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म 'मैदान' (Maidaan) का ट्रेलर (Trailer) जारी कर दिया गया है. यह फ़िल्म सिनेमाघरों (Movie hall) में 10 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फ़िल्म की कहानी भारतीय फुटबाल टीम और उनके कोच सैयद अब्दुल रहीम (Syed Abdul Rahim) के इर्द-गिर्द घूमती है. फ़िल्म में भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football Team) के उस समय के गोल्डन दौर (Golden Period) को दिखाया गया है. इस फ़िल्म की टक्कर सीधे बड़े मियां-छोटे मियां से हो सकती है यह फ़िल्म भी इसी दिन रिलीज होगी.

अजय देवगन की मैदान का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन (Ajay Devgan) जिस फ़िल्म में होंगे उस फिल्म में गम्भीरता और उनके डायलॉग्स की बात ही अलग होती है. आने वाली फिल्म 'मैदान' (Maidaan) जो स्पोर्ट्स से जुड़ी हुई है. इस फ़िल्म में अजय देवगन अब्दुल रहीम (Abdul rahim) की भूमिका में होंगे. अब्दुल रहीम भारतीय राष्ट्रीय फुटबाल टीम (Indian Football Team) के कोच थे और यह बात 1952 से 1962 की है. मैदान फ़िल्म का फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया गया है.

maidaan_film_trailer_released
मैदान, image credit original source

भारतीय फुटबॉल टीम के गोल्डन पीरियड पर है कहानी

ट्रेलर देखकर ही आपको अजय देवगन (Ajay Devgan) की इस फ़िल्म को देखना चाहेंगे. स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को और फुटबाल प्रिय लोगो को यह कहानी बहुत पसंद आएगी. अजय देवगन के डायलॉग्स बेहद पसंद किए जा रहे हैं. फ़िल्म में दिखाया गया है कि कोच अब्दुल रहीम जो भारतीय फुटबाल टीम के कोच हैं और उनका जो कार्यकाल था उस वक्त का बहुत बढ़िया और शानदार रहा. यह कहानी उस समय की है जब भारतीय फुटबाल टीम का गोल्डन पीरियड था. कोच उका फ़िल्म में एक ही प्रयास है कि कैसे फुटबाल को जीतें.

ट्रेलर धांसू और सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज

कोच को अपने गेम से प्यार है कि इसके सिवाय उन्हें कुछ और नहीं दिखता है. बस टीम की जीत के लिए कड़ी मेहनत और खिलाड़ियों में जुनून पैदा करते रहते हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ प्रियामणि और गजराज राव भी है फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर तो निर्देशन अमित शर्मा ने किया है यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी.

वहीं इस फिल्म की सीधी टक्कर बड़े मियां-छोटे मियां (Bade Miyan-Chote miyan) अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी वाली फिल्म के साथ हो सकती है जो इसी दिन रिलीज होगी. अजय देवगन ने इस ट्रेलर को ट्वीट करते हुए शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, 'दिल एक, समझ एक, सोच एक, एस.ए. रहीम और उनकी टीम इंडिया की अनकही सच्ची कहानी के गवाह आप भी बनें,आ जाओ मैदान में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में'.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us