Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rip irfan khan:प्रसिद्ध टीवी सीरियल चंद्रकांता के 'बद्रीनाथ' से लेकर पान सिंह तोमर तक..जानें पूरा एक्टिंग करियर..!

बद्रीनाथ की भूमिका में इरफ़ान खान।

अपनी अदाकारी से सबके दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया है..जाने उनके करियर से जुड़ी कुछ बातें..युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:इरफान खान बॉलीवुड के उन गिने चुने अभिनेताओं में शामिल हैं।जो अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्मों को ही नहीं उस किरदार को भी हिट करा देते थे जो उन्होंने फिल्म में किया होता था।इरफान ऐसे एक्टर थे जिनकी फिल्में देखने के लिए लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता था।बुधवार दोपहर उनके निधन की सूचना जैसे ही पूरे देश में फ़ैली हर कोई उनकी इस मौत पर दुःख जता रहा है।

ये भी पढ़ें-BREAKING:दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन..शोक की लहर..!

इरफ़ान ने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियलों से की थी।पहला टीवी शो 'श्रीकांत' था और इसके बाद उन्होंने 'भारत एक खोज', 'कहकशां' 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात', 'चाणक्य', 'अंगूरी', 'स्पर्श' और 'चंद्रकांता' जैसे सीरियलों में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

नीरजा गुलेरी के 'चंद्रकांता' में इरफान खान ने शिवदत्त के विश्वसनीय पात्र बद्रीनाथ का किरदार निभाया था। बद्रीनाथ के अलावा उन्होंने जुड़वां भाई सोमनाथ का किरदार भी प्ले किया।इस शो ने तो इरफान खान के करियर की दिशा ही बदल दी। उनके पास फिल्म और टीवी के बड़े ऑफरों की लाइन ही लग गई। irfan khan news

इस बीच इरफान ने दूरदर्शन पर 'लाल घास पर नीले घोड़े' नाम का एक टेलिप्ले किया था, जिसमें उन्होंने लेनिन का किरदार निभाया। इसके अलावा इरफान ने टीवी सीरीज 'डर' में भी काम किा, जिसमें उन्होंने साइको किलर का रोल किया था। इस सीरीज में ऐक्टर के के मेनन भी थे। इरफान थिअटर और टीवी की दुनिया में कमाल किए जा रहे थे कि तभी मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी और साल 1988 में इरफान को अपनी फिल्म 'सलाम बॉम्बे' में काम दिया। यहीं से इरफान के लिए बॉलिवुड के दरवाजे खुल गए।

इसके बाद इरफान ने एक से बढ़कर एक रोल बॉलीवुड फिल्मों में किए।पान सिंह तोमर फ़िल्म में पान सिंह का किरदार जिस शानदार तरीके से इरफान ने निभाया है उसकी तारीफ़ आज तक लोग कर रहे हैं।

इसके अलावा इरफान की शानदार बॉलीवुड फिल्मों में हिंदी मीडियम, पिंक, तलवार, अंग्रेजी मीडियम फिल्में हैं।हॉलीवुड में भी इरफ़ान ने काम किया है द नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई के अलावा इरफान को स्लमडॉग मिलिनियर, अमेजिंग स्पाइडर मैन, जुरासिक वर्ल्ड और मशहूर कलाकार टॉम हैंक्स के साथ उनकी फिल्म इन्फर्नो के लिए भी उन्हें याद किया जाएगा। 

29 Apr 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. सरकार...
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Follow Us