Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Randeep Hooda Mayawati News: मायावती पर अश्लील जोक का वीडियो वायरल UN से हटाए गए रणदीप हुड्डा

Randeep Hooda Mayawati News: मायावती पर अश्लील जोक का वीडियो वायरल UN से हटाए गए रणदीप हुड्डा
Randeep Hooda

एक पुराने वीडियो के वायरल हो जाने से अभिनेता रणदीप हुड्डा की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।वीडियो में रणदीप मायावती का नाम लेकर एक भद्दा जोक सुना रहें हैं जिसको लेकर विवाद हो रहा है।लोग रणदीप की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। Randeep hooda news viral video randeep hooda on mayawati Bahujan Samaj Party

Randeep Hooda Mayawati News: अभिनेता रणदीप हुड्डा की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं।उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है।जिसमें वह एक जोक सुना रहें हैं औऱ उस जोक में मायावती का नाम ले रहें हैं।जोक बेहद भद्दा है।और उसी के चलते लोग रणदीप की आलोचना कर रहें हैं।वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेता को यूनाइटेड नेशन ने जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एम्बेसडर के पद से हटा दिया है।सीएमएस सचिवालय ने कहा कि उन्हें हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप के बारे में पता चला और वीडियो में की गई टिप्पणियों को "आपत्तिजनक" पाया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि जब हुड्डा को फरवरी 2020 में प्रवासी प्रजातियों के लिए सीएमएस एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था, उस समय संगठन इस वीडियो से अनजान था। अब जानकारी होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।बता दें ये वीडियो 2012 का है। Randeep Hooda removed un ambesdar due to viral video on mayawati

क्या है वायरल वीडियो में..

रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर मौजूद है और ऑडियंस को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान वो जोक सुनाते हैं, वो कहते हैं कि 'मायावती 2 बच्चों के साथ जा रही होती हैं। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि ये बच्चे जुड़वा हैं? तो मायावती ने कहा कि नहीं एक चार साल का है दूसरा आठ साल का है। इसके बाद उस आदमी ने कहा- मुझे विश्वास नहीं होता कि कोई आदमी वहां दो बार भी जा सकता है।'

अब वीडियो वायरल हो रहा है लोगों को वीडियो में कही हुई बातें कतई पसन्द नहीं आ रहीं हैं।लोगों का कहना है कि रणदीप नस्लवादी होने के साथ-साथ जातिवादी भी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से कई सारे लोग उन्हें अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "यह दलित महिला के बारे में नहीं है। रणदीप हुड्डा तुम पर लानत है। तुम पर यौन शोषण और जातिवाद का आरोप है। randeep hooda joke on mayawati viral video on mayawati randeep hooda

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us