Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ekta Kapoor Emmy Awards 2023: छोटे पर्दे को बुलंदियों तक पहुंचाने वाली फ़िल्ममेकर एकता कपूर को मिलेगा इंटरनेशनल एमी अवार्ड

Ekta Kapoor Emmy Awards 2023: छोटे पर्दे को बुलंदियों तक पहुंचाने वाली फ़िल्ममेकर एकता कपूर को मिलेगा इंटरनेशनल एमी अवार्ड
फ़िल्ममेकर एकता कपूर को मिलेगा एमी अवार्ड 2023 : फोटो सोसल मीडिया

बालाजी टेलीफिल्म्स की सह-संस्थापक एकता कपूर को कौन नहीं जानता,छोटे पर्दे को एक बेहतर मंच देते हुए ऊंचाई तक पहुँचाया.छोटे पर्दे के जरिये ही बालाजी टेलीफिल्म्स ने कई अवार्ड्स अपने नाम किये.अब एकता कपूर ने अपने नाम बड़ी कामयाबी हासिल की है.एकता को जल्द ही एमी डायरेक्टोरेट पुरूष्कार दिया जाएगा.


हाईलाइट्स

  • फ़िल्म मेकर एकता कपूर को मिलेगा इंटरनेशनल एमी डायरेक्टरेट अवार्ड
  • छोटे पर्दे पर बेहतर सीरियल दिए एकता ने,बड़े पर्दे पर भी मिली कामयाबी
  • पहली भारतीय महिला बनेंगी एकता एमी अवार्ड से सम्मानित होने वाली

Filmmaker Ekta kapoor will get Emmy directorial award : छोटे पर्दे की कंटेंट क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर को बड़ी कामयाबी मिलने जा रही है.बालाजी टेलीफिल्म्स की सहसंस्थापक एकता को जल्द ही छोटे-बड़े पर्दों पर उनके बेहतरीन कार्य के लिए इस इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.एकता इस उपलब्धि को पाने वाली पहली भारतीय महिला होंगी.न्यूयार्क में 51 वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड के समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा.

फिल्ममेकर एकता कपूर को मिलेगा एमी अवार्ड

दुनिया के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक अंतरराष्ट्रीय एमी डायरेक्टोरेट पुरस्कार है, इस बार इस अवार्ड के लिए विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है.जिसमें बालाजी टेलीफिल्म्स की सह संस्थापक एकता कपूर भी शामिल है.अपनी कामयाबी पर एकता बहुत खुश हैं.पापा जितेंद्र और माता शोभा कपूर के द्वारा 1994 बालाजी टेलीफिल्म्स को शुरू किया गया था.तबसे बराबर बालाजी टेलीफिल्म्स छोटे पर्दे पर झंडे गाड़ता आ रहा है.

छोटे पर्दों की कंटेंट क्वीन कहा जाता है एकता को

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

कई सीरियल्स ने इतनी सुर्खियां बटोरी थी जिन्हें आजतक याद किया जाता है.क्योंकि सास भी कभी बहु थी,कहानी घर-घर की से लेकर तमाम सीरियल में एकता कपूर का कंटेंट बिल्कुल अलग रहता है.बड़े पर्दे पर भी एकता ने कुछ हद तक कामयाबी हासिल की.मगर छोटे पर्दे पर हमेशा उनकी बादशाहत कायम रही है.न जाने सीरियल्स पर कितने अवार्ड्स एकता अबतक जीत चुकी हैं.

एकता एमी अवार्ड से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय निर्माता

अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत एकता ने छोटे-बड़े पर्दे के साथ ही ओटीटी प्लेटफार्म पर जगह बनाई.वेबसीरीज़ में भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला है.इन सब बिन्दुओ को देखकर ही उनका नाम एमी पुरुष्कार के लिए नामित किया गया है.20 नवंबर 2023 को न्यूयॉर्क में आयोजित 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में एकता कपूर को एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड मिलेगा.एकता एमी पुरस्कार में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता बन गई हैं.

 

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us