Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Chota Bheem Trailer Released: ढोलकपुर को दम्यान से बचाने आ रहे बड़े पर्दे पर छोटा भीम ! धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

Chota Bheem Trailer Released: ढोलकपुर को दम्यान से बचाने आ रहे बड़े पर्दे पर छोटा भीम ! धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज
छोटा भीम फ़िल्म ट्रेलर रिलीज़, image credit original source

एनीमेटेड छोटा भीम (Chota Bheem) आज भी बच्चों का फेवरेट बना हुआ है. इसी की तर्ज पर अब बड़े पर्दे पर जल्द ही छोटा भीम ढोलकपुर को दम्यान से बचाने के लिए आ रहा है. इस फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) और मकरंद देशपांडे (Makarand Deshpande) सशक्त भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म 'छोटा भीम एन्ड द कर्स ऑफ दमयान' (Chota Bheem And The Curse Of Damyan) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. बच्चों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखा जा सकता है. आने वाली 31 मई को सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा.

ढोलकपुर को दमयान के आतंक से बचाने आ रहा छोटा भीम

'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' फिल्म कि जब घोषणा हुई थी तभी से खास तौर पर बच्चों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा था. शुक्रवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर देखते ही आप जादुई दुनिया में खो जाएंगे. ट्रेलर को देखकर इस फिल्म को देखने का मन अवश्य कर सकता है. दरअसल इस फिल्म में जादूई चीजों, श्राप सम्बन्धित चीज़ों को उकेरा गया है.

एनीमेटेड कार्टून छोटा भीम ने जिस तरह से छोटे पर्दे पर कामयाबी हासिल की थी कुछ उसी तरह अब बड़े पर्दे पर यह फ़िल्म उतरने के लिए तैयार है. इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया फिल्म में अनुपम खेर और मकरंद देशपांडे सशक्त किरदार में दिखाई देंगे. इसके साथ ही छोटा भीम ढोलकपुर को बचाने के लिए सुपर विलन दम्यान से किस तरह से लड़ाई करता है यह जादुई नजारा आपको काफी रोमांचित करने वाला है.

अनुपम खेर सशक्त किरदार में

अनुपम खेर फिल्म में गुरु शंभू की भूमिका में है इस फिल्म में बेहतरीन ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल किया गया है इसके साथ ही छोटा भीम की अपने दोस्तों के साथ ढोलकपुर में मस्ती भी दिखाई गई है जिस तरह से छोटा भीम को छोटे पर्दे पर लड्डू पसंद थे यहां बड़े पर्दे पर भी उन्हें यह लड्डू बेहद पसंद है. छोटा भीम और सुपर विलन दरमयान की लड़ाई यहां पर आपको देखने को मिलेगी. ट्रेलर की शुरुआत में ही गुरु शंभू दरम्यान को श्राप दे देते हैं इसके बाद वह पाताल में चला जाता है लेकिन कुछ दिन बाद वह आजाद हो जाता है और फिर से ढोलकपुर में संकट बढ़ने लगता है.

31 मई को फ़िल्म सिनेमाघरों में

तब छोटा भीम ढोलकपुर को बचाने के लिए दम्यान का सामना करते हैं खास तौर पर यह फिल्म बच्चों को बेहद पसंद आने वाली है. 31 मई 2024 को इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज कर दिया जाएगा. फिल्म का निर्देशन राजीव चिलाका ने किया है और इसका निर्माण राजीव चिलाका और मेघा चिलाका ने मिलकर किया है फिल्म की कहानी को नीरज विक्रम ने लिखा है.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us