Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जमकर चले लात घूंसे..कार्यवाही की मांग.!

फतेहपुर:सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जमकर चले लात घूंसे..कार्यवाही की मांग.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आज रात ड्यूटी में मौजूद नर्सिंग स्टाफ़ के दो संविदा कर्मियों के बीच मारपीट हो गई..पढ़े पूरी खबर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर आज रात उस वक़्त अखाड़ा बन गया जब ट्रामा सेंटर के भीतर ही लात और घूंसे चलने लगे।ड्यूटी में तैनात नर्सिंग स्टाफ़ के एक संविदा कर्मी के साथ कुछ लोगों ने पहले तो जमकर गाली गलौज की फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों ने गार्डो को बुलाकर किसी तरह मामले को शांत कराया हालांकि इस मामले की लिखित शिकायत संविदा कर्मी अरविंद सिंह ने सीएमएस के माध्यम से पुलिस को की है।

ये भी पढ़े-इस कॉलेज के प्रोफेसर ने किया छात्रा के साथ गलत तरीक़े व्यवहार!

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए पीड़ित अरविंद सिंह ने बताया कि आज रात क़रीब आठ बजे वह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अपनी ड्यूटी पर मौजूद था तभी रणविजय नाम का व्यक्ति शराब के नशे में अपने एक अज्ञात साथी सहित आकर गाली गलौज और मारपीट करने लगा।अरविंद सिंह ने बताया कि इस मारपीट की लिखित शिकायत मैंने सीएमएस से कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:मोहर्रम में हो गया दो गुटों में विवाद..मौक़े पर भारी पुलिस बल की तैनाती!

ट्रामा सेंटर में ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों और फार्मासिस्ट ने भी बताया कि रणविजय जो कि जिला अस्पताल में ही नर्सिंग स्टाफ में बतौर संविदा कर्मी नियुक्त है अपने एक साथी सहित आकर अरविंद सिंह से गाली गलौज और मारपीट करने लगा जिसके बाद हमने गार्डो को बुलाकर मामले को शान्त कराया।डॉक्टर ने बताया कि इन लोगों की आपस मे मारपीट किस वजह से हुई इसकी जानकारी नहीं है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब साढ़े 9 बजे के आस पास की है। 

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us