Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:रायबरेली में दिल दहला देने वाली वारदात..अपरहण के बाद भाई बहन की हत्या..बहन का कंकाल..भाई का शव बरामद..!

UP:रायबरेली में दिल दहला देने वाली वारदात..अपरहण के बाद भाई बहन की हत्या..बहन का कंकाल..भाई का शव बरामद..!
रायबरेली:अपरहण के बाद भाई बहन की हत्या।घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल।

यूपी के रायबरेली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है..गुरुवार को एक नाबालिग लड़के और उसकी बहन का कंकालयुक्त शव मिलने से हड़कम्प मच गया है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

रायबरेली:यूपी में गुंडे और मवालियों को इस वक़्त पुलिस का कोई ख़ौफ़ नहीं रह गया है।हर दिन प्रदेश में बड़ी बड़ी आपराधिक वारदातें घटित हो रहीं हैं।लेकिन मदमस्त यूपी की पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के बजाए वसूली में लगी हुई है।घटना हो जाने के बाद पुलिस एक्टिव होती है।पुलिस को चुनौती देती अपराध की ताज़ा ख़बर रायबरेली से है।raibarely brother sister murder

ये भी पढ़ें-रायबरेली:पुलिस की पिटाई से दलित युवक की मौत..कोतवाली में हंगामा..!

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लालगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कुड़वल गाँव से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक ग्यारह वर्षीय लड़के का शव बरामद हुआ।इस शव के नजदीक ही एक दूसरा मानव कंकाल भी मिला।बताया जा रहा है कि बरामद हुआ शव दीपक का है जो 1 सितंबर को घर से खेत जाते वक़्त अचानक ग़ायब हो गया था।पास में मिला कंकाल एक लड़की का बताया जा रहा है जो और कोई नहीं मृतक दीपक की चचेरी बहन रूबी का है जो बीते 19 अगस्त को दीपक की तरह घर से गायब हो गई थी। raibarely news

ये भी पढें-विकास दुबे कांड:ख़ुशी दुबे को जेल में रखना पुलिस को पड़ेगा भारी..यह है वजह.!

घटना की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मौक़े पर पुलिस के उच्चाधिकारी पहुँचे हैं।पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।शुरुआती तौर पर पुलिस घटना में किसी नजदीकी के शामिल होने की बात कह रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us