Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:चुनावी ड्यूटी में गया होमगार्ड लापता..पता नहीं लगा पाई पुलिस।

यूपी:चुनावी ड्यूटी में गया होमगार्ड लापता..पता नहीं लगा पाई पुलिस।

प्रथम चरण का मतदान कराने गए एक होमगार्ड के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

अम्बेडकरनगर: होमगार्ड के पद पर विनोद कुमार सिंह चुनावी ड्यूटी के लिए आठ अप्रैल को गौतमबुद्धनगर गए हुए थे।और उसी रात से ही लापता हैं।

बताया जा रहा है कि अंबेडकरनगर के ग्राम हींड़ी पकड़िया थाना महरुआ जिला अम्बेडकनगर में तैनात होमगार्ड विनोद कुमार सिंह चुनावी ड्यूटी पर गौतमबुद्ध नगर के लिए आठ अप्रैल को गए थे। होमगार्डो को  विसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बादामी देवी इंटर कॉलेज में रोका गया था।उसी रात   होमगार्ड गायब हो गया। सुबह जब उनके साथियों ने विनोद कुमार की खोजबीन शुरू की तो वह गायब था।

यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री की मतदाताओं को धमकी कहा-वोट नहीं दो गे तो..!

इस बात को लेकर  होमगार्डो में हड़कंप मच गया  काफी खोजबीन के बाद भी जब विनोद नहीं मिला तो होमगार्डो द्वारा इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई जिसपर अधिकारियों ने होमगार्ड की गुमशुदगी की सूचना विसरख थाने में दर्ज कराई गई है।गुमसुदगी दर्ज होने के बाद जब थाने की पुलिस ने भी विनोद कुमार की व्यपाक खोजबीन की लेकिन उसके बावजूद  विनोद का कोई पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार उसके साथियों ने उसे अंतिम बार आठ अप्रैल की रात उसे अंदर गारमेंट्स में स्कूल के बाहर जाते देखा था। उसका सारा सामान यहां तक कि मोबाइल भी उसी कॉलेज में था। जब परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

पांच भाइयों में सबसे बड़ा था विनोद...

पांच भाइयो में सबसे बड़े विनोद के गायब होने की सूचना के बाद परिजन गौतमबुद्ध नगर पहुंचे और बादामी इंटर कालेज से लेकर पूरे इलाके में विनोद की छानबीन की फिर भी अभी तक उसका कोई पता नहीं चला हैं। उनके भाइयों में प्रमोद , ब्रजेश, बड़े मुन्ना और छोटे मुन्ना हैं। आपको बतादें कि विनोद का एक बेटा सेना में है और एकलौती बेटी जिसकी शादी हो चुकी है। विनोद का इस प्रकार अचानक खोना परिजनों के बीच कौतोहल का विषय बना हुआ है।

ग़ायब हुए होमगार्ड विनोद कुमार के भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि काफ़ी खोजबीन के बाद भी विनोद का पता नहीं चल पाया है उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को भी विनोद के बारे में जानकारी मिले तो कृपया इस नम्बर 8948665596 पर सूचना जरूर करें।

Tags:

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us