Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:आईजी ने किया ज़िले का दौरा..मातहतों में मचा रहा हड़कम्प..!

फर्रुखाबाद:आईजी ने किया ज़िले का दौरा..मातहतों में मचा रहा हड़कम्प..!
फर्रुखाबाद:आईजी मोहित अग्रवाल थाने के रजिस्टर का अवलोकन करते हुए।

बुधवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने ज़िले का दौरा किया...पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फर्रूखाबाद:बुधवार को जनपद में क़ानून व्यवस्था का जायज़ा लेने जोन के आईजी मोहित अग्रवाल पहुँचे।उन्होंने ज़िले के आदर्श थाने मऊदरवाजा का निरीक्षण किया।

आईजी मोहित अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान सिपाही इलाके के अपराधियों व बारे में जानकारी नही दे सके।आईजी बुधवार शाम अग्रवाल आर्दश थाना मऊदरवाजा पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें-UP:ध्वस्त हो चुकी क़ानून व्यवस्था का परिणाम है पत्रकार विक्रम जोशी की मौत..!

उन्होने प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय के बाहर लगी टॉप 10 अपराधियों की सूची वाले बोर्ड पर नाराजगी जताते हुये इंस्पेक्टर से कहा कि इसे यहां लगाने से क्या फायदा।इसको थाने में बाहर की तरफ लगाओ,जिससे आम जनता अपराधियों के बारे में जान सके।मुंशी कार्यालय में हिस्ट्रीसीटर रजिस्टर का निरीक्षण करने के बाद बीट सिपाहियों के बोर्ड का अवलोकन किया।

बजरिया एवं रायपुर चौकी के दोनों बीट सिपाही हिस्ट्री सीटर अपराधियों के बारे में आईजी को जानकारी नहीं दे सके।जिस पर आईजी ने जमकर फटकार लगाई।

ये भी पढ़ें-UP:लगातार करते रहे उत्पीड़न..जब नहीं हुई माँग पूरी..खौफनाक वारदात को दे दिया अंजाम..!

आईजी ने महिला सिपाहियों से पूछा कि तुम लोग अन्य सिपाहियों के साथ रहती हो या अलग तो महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि हम लोग अलग रहते हैं,और कोई परेशानी नही है।मेस के निरीक्षण के दौरान वहां लगे जर्जर टीन के तख्ते पर नाराजगी जताते हुये कहा कि इसे हटवाकर फाइवर की टीन डलवाओ। 

करीब 20 मिनट के निरीक्षण के बाद आईजी थाने से टाउन हाल की ओर पैदल ही रवाना हुये।उन्होने मास्क न लगाने वाले दुकानदार व राहगीरों का चालान करने को कहा।

ये भी पढ़ें-फर्रुखाबाद:एक घर की वजह से दो सालों तक तगड़ी समस्या से जूझ रहे थे ग्रामीण..प्रशासन ने किया निपटारा..!

निरीक्षण के दौरान एसपी डा0 अनिल मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी मन्नीलाल गौड़ आदि मौजूद रहे।आईजी ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जिले के समस्त अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा कोरोना महामारी से बचाव के सम्बंध में गोष्ठी कर जागरूकता बढाने की सलाह दी।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us