Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News: एक दुल्हन के लिए पहुँच गई दो बारातें वरमाला पहले के साथ विदाई दूसरे के पुलिस जाँच में जुटी!

Uttar Pradesh News: एक दुल्हन के लिए पहुँच गई दो बारातें वरमाला पहले के साथ विदाई दूसरे के पुलिस जाँच में जुटी!
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के एटा ज़िले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।यहाँ एक शादी में एक दुल्हन के लिए दो बारातें पहुँच गईं।अब मामला पुलिस में पहुँच गया है।पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है। eta marriage news viral news in uttar pradesh news

Uttar Pradesh News: यूपी के एटा ज़िले में शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।यहां एक दुल्हन को पाने के लिए दो दूल्हे पूरे बारातियों सहित पहुँच गए।पहले पहुँची बारात वाले दूल्हे को दुल्हन वरमाला तक पहना चुकी थी।लेकिन दुल्हन को विदा दूसरा दूल्हा करा ले गया।पहले वाले वर पक्ष की तरफ़ से पुलिस में शिकायत की गई है।जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन के पिता औऱ चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।लोगों में चर्चा है कि यह पूरा मामला ठगी का है। uttar pradesh news eta news eta marriage viral news funny marriage in up

जानकारी के अनुसार एटा जिले के एक गांव में बुधवार को बारात आई थी।पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची। एक दुल्हन की दो-दो बारात देख गांव वाले भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि पहली बारात लेकर आए दूल्हे से जयमाला तक पड़ चुकी थी मगर बाद में शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी कर दी गई।

जिन्हैरा से बारात लेकर आया दूल्हा और बाराती, दुल्हन लेकर चले गए।दुल्हन की विदाई से नाराज पहले वाला दूल्हा और उसके घरवाले ठगे से रह गए। उन्होंने डायल-112 पुलिस को सूचना दे दी। Uttar Pradesh News Eta marriage viral news

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us