Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:CAB के विरोध में अलीगढ़ में प्रदर्शन..इंटरनेट सेवा बन्द..चारो तरफ़ पुलिस का पहरा यूनिवर्सिटी को खाली कराने का काम शुरू..जानें डीजीपी ने क्या कहा..?

यूपी:CAB के विरोध में अलीगढ़ में प्रदर्शन..इंटरनेट सेवा बन्द..चारो तरफ़ पुलिस का पहरा यूनिवर्सिटी को खाली कराने का काम शुरू..जानें डीजीपी ने क्या कहा..?
फ़ोटो साभार गूगल

नागरिकता बिल के विरोध में सोमवार को यूपी के अलीगढ़ में हिंसक प्रदर्शन हुआ..फिलहाल वहाँ इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई है..पूरे मामले पर डीजीपी ओपी सिंह ने क्या कुछ कहा जानें युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

लखनऊ:नागरिकता बिल के विरोध में दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ बवाल सोमवार को उत्तर प्रदेश पहुंच गया।यहां सहारनपुर अलीगढ़ समेत कई जिलों में इस नए कानून के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किए कुछ जगह यह प्रदर्शन हिंसक हो गया जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और आसूं गैस के गोले तक छोड़ने पड़े।हिसंक हुए प्रदर्शन में कई पुलिस कर्मी और प्रदर्शन कारी चोटिल भी हुए हैं।

ये भी पढ़े-दिल्ली के हिंसक प्रदर्शन पर सख़्त हुआ सुप्रीम कोर्ट..केजरीवाल में गृह मंत्री शाह से मिलने का समय मांगा.!

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बताया कि जैसे ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र इकठ्ठा हुए तो हमारी पुलिस की टीम वहाँ पहले से एलर्ट थी।पुलिस फोर्स ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और कैम्पस से बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया जिसके बाद छात्र उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आँसू गैस के गोले छोड़े।

ये भी पढ़े-नागरिकता बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज..कई चोटिल..!

डीजीपी ने बताया इस पथराव में हमारे कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए।उन्होंने बताया कि स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया था।अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई है और यूनिवर्सिटी को भी 5 जनवरी तक के लिए बन्द करा दिया गया है।साथ ही मंगलवार को कैम्पस को छात्रों से खाली करा लिया जाएगा।यूनिवर्सिटी कैम्पस में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

डीजीपी ओपी सिंह ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दशा में कानून को हाँथ में न ले।उन्होंने बताया कि पथराव करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है किसी भी आराजक तत्व और माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्यार, विश्वास और अपनापन जताने का खास त्योहार है. इस दिन पति अपनी पत्नी को...
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

Follow Us