Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:लखनऊ हिंसा का मास्टरमाइंड अपने दो साथियों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा...जुड़े हैं इस संगठन से तार.!

फ़ोटो साभार एएनआई

बीते दिनों नागरिकता क़ानून के विरोध के नाम पर लखनऊ में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ:बीते 19 दिसम्बर को नागरिकता क़ानून के विरोध में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और प्रदर्शन हिंसक हो गया।कई इलाकों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ व आगज़नी की कई इलाकों में घण्टों पुलिस और उपद्रवियों के बीच संघर्ष होता रहा।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा..!

प्रदेश की राजधानी में हुई इस हिंसक घटना से योगी सरकार और क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को गम्भीरता से लिया और उपद्रवियों को चिन्हित कर सख़्त से सख़्त कदम उठाने के आदेश दिए।पुलिस ने पड़ताल शुरू की और उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारियां शुरू हुईं।

ये भी पढ़े-यूपी:राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में बन्द हुई इंटरनेट सेवा..!

सोमवार को लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि हिंसा फैलाने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड नदीम और उसके सहयोगी अशफाक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इनके एक सहयोगी वसीम को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर नदीम और अशफाक को गिरफ्त में लिया गया है। इन दोनों ने शांति भंग करने की साजिश रची थी। दोनों ने व्हाट्सएप के माध्यम से एनआरसी और सीएए के विरोध में लोगों को बड़ी संख्या में एकत्र होकर उग्र प्रदर्शन करने की बात फोटो और वीडियो के माध्यम से वायरल की गयी।

ये भी पढ़े-लखनऊ:नागरिकता बिल को लेकर भारी बवाल..आगजनी.पथराव.फिर लाठीचार्ज..!

एसएसपी ने कहा कि नदीम और अशफाक ने उग्र धरना—प्रदर्शन में शामिल होने के लिये लोगों को उकसाया।उन्होंने दावा किया कि वे तीनों पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के लिये काम करते हैं। वसीम पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष और अशफाक कोषाध्यक्ष है जबकि नदीम उसका सदस्य है। पीएफआई एक राजनीतिक संगठन एसडीपीआई के बैनर तले मुस्लिमों को शामिल करके एनआरसी और सीएए का विरोध कर रहा है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रविवार को हिंसा में पीएफआई का हाथ होने का दावा किया था। एसएसपी ने बताया कि वसीम लखनऊ के इंदिरा नगर का रहने वाला है जबकि नदीम और अशफाक बाराबंकी जिले के निवासी हैं।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों के पास से 26 तख्ती, 29 झंडे, 100 पर्चे और 36 पेपर कटिंग बरामद की गयी हैं जिनमें सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इसके अलावा उनके कब्जे से अयोध्या विवाद, आतंकवाद समेत कई संदेहास्पद विषयों पर साहित्य भी बरामद किया गया है।

24 Dec 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99% अंक...
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत

Follow Us