Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एटीएस के हत्थे चढ़ा..!

UP:सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एटीएस के हत्थे चढ़ा..!
गिरफ्तार हुआ आरोपी कामरान।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश भेजने वाले युवक को एटीएस ने मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।धमकी देने वाले ने अपने संदेश में सीएम को एक सम्प्रदाय विशेस के लिए खतरनाक बताया था।धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश में कई टीमें लग गई थीं।शनिवार को आरोपी युवक को एटीएस की टीम ने मुम्बई के चूना भट्टी इलाक़े से गिरफ्तार कर लिया है।एटीएस आरोपी से पूछताछ कर रही है।हालांकि अब तक आरोपी युवक का किसी संगठन से जुड़े होने का पता नहीं चल सका है।पकड़ा गया आरोपित कामरान अमीन पुत्र स्व. अमीन चुन्नू खान है।

ये भी पढ़े-UP Board Result 2020:जून में घोषित हो जाएंगे 10वीं औऱ 12वीं के परीक्षा परिणाम..!

आपको बता दे कि 21 मई को देर रात यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में लगभग साढ़े बारह एक वॉट्सएप मैसेज आया था। यह मैसेज डायल 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर 7570000100 पर आया था। मैसेज में लिखा है कि 'सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। वह (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है।' इस मैसेज के आने के बाद तत्काल आला अफसरों को इसकी जानकारी दी गई थी।

मैसेज जिस नम्बर से आया था वह मुंबई का था।इसके बाद एटीएस की एक टीम ने वहाँ खोज शुरू की और आरोपी युवक को शनिवार को धर दबोचा।

ये भी पढ़े-बॉलीवुड के इस प्रसिद्ध अभिनेता को हुआ कोरोना का संक्रमण..!

जानकारी के अनुसार को सीएम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कामरान आमीन नशेड़ी प्रवत्ति का है और ड्रग्स लेने का आदि है।यह पांचवी फेल है।पिता की दो महीने पहले मौत हो गई है।वह टैक्सी चलाते थे।माँ प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं।लेक़िन अब नौकरी छूट गई है।आरोपी कुछ साल पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।फिलहाल घर पर ही रहता था।एटीएस टीम पूछताछ के लिए कामरान को लखनऊ लेकर आई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us