Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ajit singh हत्याकांड के शूटर गिरधारी ने दोहराई विकास दुबे वाली ग़लती, पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

Ajit singh हत्याकांड के शूटर गिरधारी ने दोहराई विकास दुबे वाली ग़लती, पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
ajit singh murder case:शूटर गिरधारी की फ़ाइल फ़ोटो।

लखनऊ में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह(ajit singh murder case)की हत्या करने वाले मुख्य हत्यारोपी शूटर गिरधारी को सोमवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:छह जनवरी की रात विभूतिखंड क्षेत्र में कठौता चौराहे के पास मऊ जिले के गोहना के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह और उसके साथी मोहर सिंह पर शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं।अजीत को 25 गोलियां मारी गई थीं। मामले में मोहर सिंह की तहरीर पर आजमगढ़ के कुंटू सिंह, अखंड सिंह, शूटर गिरधारी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मुख्य शूटर गिरधारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ajit singh murder case

शूटर गिरधारी को सोमवार तड़के लखनऊ पुलिस ने एकाउंट में मार गिराया।गिरधारी का एनकाउंटर विकास दुबे स्टाइल में ही हुआ है।गिरधारी को पुलिस हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए असलहे की बरामदगी के लिए कार से लेकर जा रही थी।गोमतीनगर थानाक्षेत्र के खरगापुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचते ही कार रुकी। पुलिस टीम के साथ गिरधारी उतर ही रहा था कि एकाएक उसने सिर झटकते हुए दारोगा अख्तर उस्मानी के चेहरे पर प्रहार किया।औऱ पुलिस की पिस्टल लेकर भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई औऱ पुलिस की जवाबी कार्यवाही ने गिरधारी मारा गया। girdhari encounter

इंस्पेक्टर विभूतिखंड ने बताया कि मामले में फरार चल रहे बाहुबली एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी विपुल सिंह, शूटर मुस्तफा, शिवेंद्र एवं राजेश तोमर समेत अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही इन आरोपितों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us