Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

शर्मनाक: कानपुर में चोरी की आशंका पर युवक को नंगा कर पूरे मंडी में घुमाया वीडियो वायरल

शर्मनाक: कानपुर में चोरी की आशंका पर युवक को नंगा कर पूरे मंडी में घुमाया वीडियो वायरल
Kanpur news: युवक की पिटाई प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहाँ एक सब्जी मंडी में एक युवक को चोरी की आशंका पर व्यापारियों ने पहले मारा पीटा फ़िर उसके पूरे कपड़े उतार ( नंगा) मंडी में घुमाया।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. Kanpur viral video sabji mandi chakarpur kanpur

Kanpur Viral Video News: यूपी के कानपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो कानपुर के चकरपुर मंडी का बताया जा रहा है जो कुछ दिन पुराना है। मामला रविवार को उस समय सुर्खियों में आया जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया आनन फानन में स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौक़े पर पहुँच घटना के सम्बंध में जाँच पड़ताल की।Kanpur chakarpur mandi viral video 

क्या है पूरा मामला..

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर सब्जी और फल मंडी में एक युवक को चोरी की आशंका पर व्यापारियों ने पकड़ लिया था।व्यापारियों ने चोर को लात-घूंसो और बेल्टों से जमकर पीटा और फ़िर इसके बाद उसे नंगा कर हाथों को पीछे बांधकर पीटते हुए पूरी मंडी में घुमाया।घटना कुछ रोज पहले की बताई जा रही है। लेकिन वीडियो रविवार शाम को वायरल हुआ जिसके बाद हड़कम्प मच गया।Kanpur sachendi thana chakarpur sabji mandi viral video news

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए सब्जी मंडी पहुँच पूछताछ की है। कुछ लोगों को वीडियो के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। कानपुर आउटर सीओ सुशील कुमार दुबे ने सब्जी मंडी पहुँच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि वीडियो औऱ अन्य माध्यमों से पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us