Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या..घर का भयावह मंजर देख सहम गए लोग.!

यूपी:एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या..घर का भयावह मंजर देख सहम गए लोग.!
प्रतीकात्मक फोटो

बीती रात हमीरपुर ज़िले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार के पांच लोंगो के हत्यायुक्त शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर: क़त्ल की एक ऐसी वारदात कि जिसने भी सुना सिहर गया। हत्यारों ने छोटे छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी बेरहमी के साथ मार दिया।इस हत्याकांड को यदि सामूहिक नरसंहार कहा जाए तो अतिशयोक्ति न होगी।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-आम तोड़ने के विवाद में बाप बेटे में खूनी संघर्ष..बेटे ने पोते संग मिल की बुजुर्ग की हत्या.!

घर के अंदर मौजूद पाँच लोगों का बेरहमी से किया गया क़त्ल इस बात का सबूत है कि हमीरपुर में हुई हत्या की यह बड़ी वारदात एक भीषण नरसंहार है।

क्या है पूरा मामला...

हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर के रानी लक्ष्मीबाई मोहल्ले में रहने वाले नूरबख्श एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी और बहू के साथ बागी गांव गए थे।लेक़िन देर शाम क़रीब 8 बजे जब वह वापस लौटे तो घर का नज़ारा देख सहम गए घर के चारों ओर ख़ून ही खून पड़ा हुआ था।और घर मे मौजूद उनके छोटे बेटे रईस (27) और उसकी पत्नी रोशनी (25), बेटी आलिया (4), भांजी रोशनी (15) और उसकी माँ शकीना (85) की लाशें घर के अलग अलग स्थानों पर पड़ी हुई थीं।

जानकारी के अनुसार रईस और शकीना के शव गैलरी में थे। बेटी आलिया और पत्नी रोशनी का शव बेड पर लहूलुहान था। जबकि भांजी का शव अलग कमरे में था। 
शवों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या में धारदार हथियारों और हथौड़े का इस्तेमाल किया गया है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस घटना की बड़े ही बारीकी के साथ जांच पड़ताल कर रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us