
UP:पब जी मोबाइल गेम बना छात्र की मौत का कारण..!
On
यूपी के हमीरपुर ज़िले में आठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने फाँसी लगा आत्महत्या कर ली है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।
हमीरपुर:मोबाइल में गेम खेलने की लत किस कदर जानलेवा हो सकती है,इसका ताज़ा उदाहरण यूपी के हमीरपुर जिले में देखने को मिला है।जहाँ एक छात्र ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने ऑन लाइन पढ़ाई के लिए छात्र को मोबाइल लेकर दिया था जिसमे वह पब्जी गेम खेलने लगा और उसकी टास्क पूरी न करने के चलते डिप्रेशन में आ गया और फ़िर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-कानपुर-अपरहण हत्या कांड:कई अफसरों पर गिरी गाज़..!
अपर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार ने घटना के बाबत बताया कि परिजनों द्वारा थाने में सूचना दी गई थी।मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पूरे प्रकरण की गहनता से जाँच की जा रही है।
Tags:
Related Posts
Latest News
27 Oct 2026 10:48:08
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
