Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बकरमंडी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष..फायरिंग में दो घायल..कानपुर रेफर.!

फतेहपुर:बकरमंडी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष..फायरिंग में दो घायल..कानपुर रेफर.!
फ़ाइल फ़ोटो

शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संचालित होने वाली बकरमंडी को लेकर चला आ रहा विवाद आज खूनी संघर्ष में बदल गया..ताबड़तोड़ चली गोलियों में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पिछले कई दिनों से बकरमंडी लगवाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं।सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग़ में हाईवे किनारे संचालित होने वाली पुरानी बकरमंडी को प्रशासन द्वारा कुछ समय पहले बन्द करा दिया गया था।हालांकि एक दूसरा पक्ष उसी हाइवे किनारे थोड़ी दूरी पर बकरमण्डी लगवाने लगा था।जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल है।इसी तनातनी के बीच शनिवार को भोर पहर उसी बकरमंडी में क़रीब 3 से 4 बजे के बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और गोली चल गई।जिसके चलते इस गोलीकांड में एक पक्ष के जफ़्फ़ार हुसैन(40)पुत्र नज़रअली निवासी बाकरगंज और इटावा जनपद का रहने वाला एक बकरा व्यापारी संजीव कुमार(42) पुत्र कल्लू लाल बुरी तरह घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां से दोनों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि गोलीकांड में घायल हुए जफ़्फ़ार की हालत गम्भीर है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:एसडीएम के खोया मंडी पहुंचते ही मच गया व्यापारियों में हड़कंप..!

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुरानी बकरमंडी को बन्द करवाने में सत्ता पक्ष के एक कद्दावर जनप्रतिनिधि का हाँथ था।साथ ही जो नई मंडी संचालित हो रही है उस मंडी का संचालन भी उसी जनप्रतिनिधि के रहमोकरम पर हो रहा है।

सूत्रों की माने तो अब इस पूरे प्रकरण में सत्ता पक्ष दो क़द्दावर जनप्रतिनिधि पर्दे के पीछे से आमने सामने हैं।जिसके चलते पुलिस भी बैकफुट पर नज़र आ रही है।

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

इस गोलीकांड को लेकर फतेहपुर पुलिस ने बताया कि दोनो पक्षों से लोग घायल हुए हैं घायलों को कानपुर के लिए रेफर किया गया है।और अब तक थाने में कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा
फ़तेहपुर जिले के शादीपुर इलाके में रिश्तों की हदों को छूता एक पारिवारिक मामला सामने आया. एक युवती अपने सगे...
UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसको रहना है सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में सेवा सहायता का मेगा शिविर, 2000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ, आयुष्मान कार्ड पाकर खिले चेहरे
Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का कारनामा ! हाईस्कूल के छात्र को बालिग बताकर भेजा जेल, होमगार्ड मां का फूटा दर्द
आज का राशिफल 22 फरवरी 2026: पान खाकर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us