Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अपराध:गर्लफ्रेंड के महंगे शौक़.! इंजीनियरिंग की पढ़ाई से एटीएम चोरी तक..

बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा एक साथी मौके से फ़रार हो गया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट...

फतेहपुर: आशिकी का भूत कुछ लड़कों के ऊपर कुछ ऐसा सवार हुआ कि गर्लफ्रेंड के शौक के लिए चोरियां तक करने लगेे।लेकिन जब माशूका की ख्वाहिशें औऱ बढ़ने लगीं तो चोरी का नया तरीका इख्तियार होने लगा।ये कोई ऐसे वैसे चोर नहीं है जो केवल जरूरत के लिए चोरी करते हों।ये इंजीनियरिंग के वो छात्र हैं जो माँ-बाप की उम्मीदों को धता बताते हुए अपनी गर्लफ्रैंड के लिए देश भर में बने एटीएम को हैक कर लूटने लगे यहां तक कि जब इससे भी शौख पूरा न हुआ तो मोटरसाइकिल भी चुराना शुरू कर दिया।

ताजा मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक वाहन चोर गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल अभियुक्त स्वप्निल सिंह निवासी जिला कुशीनगर,नवशाद अली निवासी थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर तथा सुनील सिंह निवासी बसन्त खेड़ा थाना जाफरगंज जिला फतेहपुर एक चोरी की हुई बाइक को बेचने की फिराक में जोनिहा फतेहपुर फरीदपुर मोड़ के समीप बैठे हुए थे।तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची बिंदकी कोतवाली की पुलिस द्वारा अभियुक्तों की घेराबंदी की गई जिसमें दो अभियुक्त स्वप्निल औऱ नौशाद अली पुलिस की गिरफ्त में आ गए तथा तीसरा अभियुक्त सुशील सिंह पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गया।
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्तों से जब पूंछतांछ शुरू हुई तो उन्होंने मोटरसाइकिल चुराने की बात स्वीकार की।अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी राहुल राज ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त बेहद ही शातिर किस्म के अपराधी हैं,चूंकि दोनों अभियुक्त इंजीनियरिंग के छात्र हैं जिसके चलते ये लोग एटीएम को भी हैक कर पैसा चुराते थे।
एसपी राहुल राज ने बताया कि एटीएम से रुपए चुराने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा इनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जो फ़िलहाल ज़मानत पर रिहा थे।इन पर आरोप था कि इन्होंने विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश में पांच अलग अलग एटीएम से कुल आठ लाख रुपए चुराए थे।

एसपी ने बताया कि जेल से छूटने के बाद इन्होंने अपना एक गिरोह बना लिया था जो वाहन चोरी का काम करता था।बिंदकी पुलिस टीम द्वारा इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा तीसरे फ़रार अभियुक्त की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us