Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के घर से 50 लाख के जेवर सहित 15 लाख की नगदी चोरों ने की पार..दो बेटियों की एक साथ थी शादी..!

फतेहपुर:क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के घर से 50 लाख के जेवर सहित 15 लाख की नगदी चोरों ने की पार..दो बेटियों की एक साथ थी शादी..!
फतेहपुर इंस्पेक्टर के घर चोरी फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के घर बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया..पढ़े पूरी ख़बर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने के चलते चोरों के मंसूबे बढ़े हुए हैं और वह आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला मोहल्ले का है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ग़जब!ज़िले में हो रही है सरकारी जमीनों की खरीद फ़रोख़्त..दारोग़ा जी दिला रहें हैं कब्ज़ा.!

जानकारी के अनुसार मुराइनटोला इलाक़े में रहने वाले वहीद अहमद पुत्र अब्दुल्ला वर्तमान में मलिहाबाद लखनऊ में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद तैनात हैं।वहीद की दो बेटियों की शादी एक साथ शहर के नासेपीर रोड स्थित एक मैरिज हाल से हो रही थी।पूरा परिवार शादी में शामिल था।जिसके चलते मुराइनटोला स्थित मकान में ताला लगा हुआ था।बस इसी बात का फायदा उठाते चोर घर मे घुस गए और घर मे रखी हुई नगदी समेत लाखो का जेवर पार कर दिया।बुधवार भोर पहर शादी का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वहीद और उनका परिवार घर पहुंचा तो घर की हालत देख सभी के होश उड़ गए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:भारतीय सेना के जवान का शव गाँव पहुंचा..लोंगो ने हाइवे जाम कर विधायक का काफ़िला रोका..सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी..!

पीड़ित ग्रह स्वामी इंस्पेक्टर वाहिद ने बताया कि घर में क़रीब 50 लाख का जेवर बेटियों को देने के लिए रखा हुआ था।साथ ही क़रीब 15 लाख की नगदी भी रखी हुई थी।उन्होंने बताया कि बीती रात उनकी दो बेटियों की शादी एक गेस्ट हाउस में हो रही थी।आज भोर पहर जब हम लोग घर पहुंचे तो देखा कि घर मे लगी हुई कुंडिया और ताले टूटे हुए पड़े हैं और घर मे रखा जेवर व नगदी गायब हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मौक़े पर कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक की टीम पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us