Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:Exclusive-सचिव के फ़र्जी हस्ताक्षर कर ग्राम प्रधान ने किया इतना बड़ा घोटाला..चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा..!

फतेहपुर:Exclusive-सचिव के फ़र्जी हस्ताक्षर कर ग्राम प्रधान ने किया इतना बड़ा घोटाला..चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ज़िले की एक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के ऊपर सचिव के फ़र्जी हस्ताक्षर कर ग्राम निधि के खाते से लाखों रुपए ग़बन करने का आरोप लगा है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

फतेहपुर:ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के मामले अक़्सर सामने आते रहते हैं।लेक़िन एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अधिकारियों के पैरों तले की भी ज़मीन खिसका दी है। (Fatehpur news)

ये भी पढ़े-मनोरंजन:कड़ाके की ठंड में हॉट फ़ोटो शेयर कर इस एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में लगाई आग..!

मामला अमौली विकास खण्ड के दरियापुर छेदीया(Dariapur chhediya) ग्राम पंचायत का है।यहाँ तैनात सचिव सतेंद्र नाथ यादव ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार प्रधान शीला देवी द्वारा पंचायत सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर संतोष गुप्ता नाम  के व्यक्ति के खाते में तीन चेक 96-96 हजार की गई अर्थात कुल 2 लाख 88 हजार इसी तरह जगदीश प्रसाद के नाम एक चेक 96 हजार की और हरिश्चंद्र नाम के व्यक्ति के खाते में एक चेक 96 हजार की।इस तरह से कुल 4 लाख 80 हजार का फर्जीवाड़ा ग्राम निधि के खाते से हुआ।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:भीषण ठंड और कोहरे से थम गई जीवन की रफ़्तार..इतने दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं..!

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत निधि के खाता 6 से 96-96 हजार के कुल पांच ट्रांजेक्शन तीन अलग अलग खातों में किए गए हैं।डीएम ने बताया कि इन ट्रांजेक्शन में ग्राम पंचायत सचिव के फ़र्जी हस्ताक्षर कर चेकों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सर्द हवाओं के चलने से बढ़ी गलन..घरों में दुबके लोग..अब मौसम विभाग ने कही ये बात.!

इस मामले में पंचायत सचिव ने चांदपुर थाने में ग्राम प्रधान शीला देवी संतोष गुप्ता,जगदीश प्रसाद और हरिश्चंद्र इन चार लोंगो के विरुद्ध सरकारी धन का दुरुपयोग सहित सम्बंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई है।उन्होंने कहा कि जिन लोगों के विरुद्ध मुदकमा दर्ज हुआ है उनमें वो खाते धारक भी शामिल हैं जिनके खातों में ये रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us