Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:भट्ठा मालिक का अपने ही घर के अंदर हुआ बेरहमी से क़त्ल..आरोप भाई के पूरे परिवार पर!

फतेहपुर:भट्ठा मालिक का अपने ही घर के अंदर हुआ बेरहमी से क़त्ल..आरोप भाई के पूरे परिवार पर!
फाइल फोटो

बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी पनी इलाक़े में रहने वाले भट्ठा मालिक की घर के अंदर ही बेरहमी पूर्वक हत्या कर दी गई..पढ़े इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:जमीनी विवाद और संपत्ति के लालच में अक्सर लोग अपनो के ही खून प्यासे बन जाते हैं।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को पड़ा भारी..पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा.!

ऐसा ही एक ताजा मामला जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर के पूर्वी पनी मोहल्ले का है।जहां बीती रात एक बुजुर्ग भट्ठा मालिक का उसके ही घर के अंदर लाठी डंडों से पीट पीट कर बेरहमी से कत्ल कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक आमिल(65) बीते रात अपने छोटे भाइयों के साथ बैठकर कुछ बातचीत कर रहे थे।तभी आमिल के एक छोटे भाई व उसकी पत्नी, बेटे व बेटियों ने मिलकर आमिल के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया।इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि आमिल के छोटे भाई के बेटों ने पास में खड़ी एक साइकिल को उठाकर आमिल के सिर पर दे मारा जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस लड़ाई का बीच बचाव कर रहे आमिल के दो अन्य भाइयों इरसाद हुसैन और मुख्तार हुसैन को भी चोटे आई है।

पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया..

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि मृतक आमिल हुसैन अपने भाइयों के साथ बैठकर पारिवारिक बातचीत कर रहे थे।इसी बीच उनके सगे छोटे भाई अस्ताक हुसैन ने किसी बात को लेकर आमिल से झगड़ा शुरू कर दिया और देखते ही देखते अस्ताक के बेटे व बेटियों ने मिलकर आमिल के ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया जिससे उनको गंभीर चोटें आईं और इसी वजह से उनकी मौत हो गई।सीओ सिटी ने बताया कि इस मामले में सदर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us