Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े रेलवे के इंजीनियर को मारी गोली..मौत!

फतेहपुर:बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े रेलवे के इंजीनियर को मारी गोली..मौत!

थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: ज़िले में कानून को ताक पर रखे हुए बेखौफ बदमाशों ने एक बार फ़िर ज़िले की पुलिस को खुली चुनौती दी है। ताज़ा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा अतरहा मार्ग का है।जहाँ मंगलवार सुबह क़रीब 9 बजे कुछ हमलावर बदमाशो ने बोलेरो गाड़ी में सवार में रेलवे का काम कर रही जीएमआर कम्पनी के एक इंजीनियर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड में मारे गए इंजीनियर का नाम अजय कुमार है जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष है जो फ़िरोजाबाद ज़िले का निवासी है।

यह भी पढ़े:फ़तेहपुर-गढ़ीवा हत्याकांड खुलासा-सपा नेता के भतीजे के कत्ल में पत्नी ने ही प्रेमी संग रची थी हत्या की साज़िश.!

घटना के चश्मदीद बोलेरो के ड्राइवर श्यामू सिंह ने बताया कि रोज की तरह वह आज भी रेलवे के चार अधिकारियों को फतेहपुर से लेकर एकारी नाका के पास बने रेलवे प्लांट में लेकर जा रहा था।श्यामू ने बताया कि जब गाड़ी परदेशी ढाबा से क़रीब 1 किलोमीटर आगे बिलन्दा अतरहा मार्ग में पहुंची तो क़रीब 5 बाइक सवार हमलावर ने आगे से रास्ता रोक लिया इसके बाद मेरे ऊपर तमंचा तान लिया और गाड़ी से बाहर निकल आने के लिए कहा।इसके बाद पीछे से उन्ही हमलावर में से एक ने डंडे से मेरे सिर पर हमला कर दिया इसके बाद मैं वहां से किसी तरह जान बचाने के लिए खेतों की तरफ़ भागा तब तक उन्होंने बोलेरो की बीच वाली सीट पर बैठे इंजीनियर के ऊपर सीधे फ़ायर कर दिया और मौके से सभी हमलावर फ़रार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इंजीनियर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us