फतेहपुर: माँ बाप द्वारा केवल इसलिए अपनी बेटी को बेरहमी से मार दिया जाता है क्योंकि उसने अपने पिता द्वारा तय की गई शादी से इंकार कर दिया था। यह सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले की है।जहाँ एक बेरहम माँ बाप ने अपनी ही बेटी का गला घोंट करमौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि माँ अभी भी फ़रार है।
यह भी पढ़े:फ़तेहपुर-गढ़ीवा हत्याकांड खुलासा: सपा नेता के भतीजे के कत्ल में पत्नी ने ही प्रेमी संग रची थी हत्या की साजिश.! क्या था पूरा मामला.?
बीते 27अप्रैल को
हुसेनगंज थाना क्षेत्र के जुगुल का पुरवा मजरे
असनी के जगंल में पुलिस को एक लडक़ी की फ़ांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी।उस वक्त पुलिस को मिली लाश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह तय हो गया था कि लड़की को पहले मारा गया फ़िर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे में लटकाया गया था। पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर इस केश को लेकर पुलिस के ऊपर जल्द से जल्द खुलासा करने का दबाव था औऱ सबसे पहले पुलिस को यह पता लगाना था कि यह बरामद हुई लाश किसकी है इसके लिए पुलिस ने सोसल मीडया के जरिए शव की शिनाख्त के लिए फ़ोटो सर्कुलेट की।
यह भी पढ़े: फ़तेहपुर-रिश्तों का कत्ल पत्नी से छोटे भाई के नाजायज़ रिश्तों की लगी जब भनक तो पति ने कर दी हत्या.!
पुलिस की यह मेहनत रंग लाई और बरामद हुए शव की पहचान
शालनी पटेल(20) पुत्री
समर सिंह उर्फ पुत्तन निवासी
समदाबाद थाना ललौली के रूप में हुई।जिसके बाद पुलिस ने गहनता के साथ जाँच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए इसी बीच पुलिस को और भी कई अहम जानकारियां हाँथ लगी।पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक शालनी के माता पिता घटना के कुछ रोज बाद से ही घर से फ़रार हैं।जिसके बाद पुलिस का शक और भी गहरा गया और शनिवार सुबह पुलिस ने शालिनी के पिता को घटना में प्रयुक्त मोटसाइकिल सहित
ज्वालागंज बस स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया।जिसके बाद पुलिस द्वारा पुत्तन सिंह से कड़ाई से पूछताछ की गई और उसने अपने जुर्म को क़बूल लिया।
यह भी पढ़े: फ़तेहपुर सुरंग के रास्ते मौत के अंजाम तक पहुंचा चोर लाश अधबने मकान में मिली.!
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि म्रतक शालिनी के हत्या का आरोपी उसका पिता समर सिंह उर्फ़ पुत्तन शालिनी की शादी बीते 2 मई के दिन शालिनी के इच्छा के विरुद्ध किसी दूसरे लड़के से करना चाह रहा था।जिसको लेकर लगातार अपने घर मे शालिनी इस शादी का विरोध कर रही थी और वह 2 मई के दिन शादी के लिए तैयार नहीं थी।इधर घर मे शादी की सब तैयारियां हो चुकी थी ऐसे में यदि तय तारीख़ पर शादी नहीं होती तो समर सिंह को अपनी कथित तौर पर मान मर्यादा जाने का डर था।इसी डर की वजह से उसने अपनी बेटी की हत्या की साज़िश अपने पत्नी के साथ मिलकर रची और शालिनी को बीते 26 अप्रैल के दिन फतेहपुर शादी का सामान खरीदने के बहाने मोटरसाइकिल में बैठाकर ले आया इसके बाद दिन भर शहर में घुमाता रहा और जब अंधेरा होने लगा तो उसे असनी के नज़दीक जंगल मे ले जाकर दुपट्टे से गला घोट मौत के घाट उतार दिया और शव को पेड़ से लटका दिया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि अपनी बेटी की हत्या करने के बाद समर सिंह और उसकी पत्नी नीलम ने अपने गाँव समदाबाद आकर यह अफवाह फैला दी कि उसकी लड़की भाग गई है और उन दोनों ने शालिनी की शादी जिस लड़के से 2 मई को तय कर रखी थी उसी के साथ उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी उसी तय डेट यानी कि 2 मई को कर दी।लेक़िन धीरे-धीरे जब गांव वालों में सुगबुगाहट मचने लगी तो दोनों हत्यारोपी माँ बाप घर छोड़ फ़रार हो गए। पुलिस ने हत्यारोपी बाप समर सिंह उर्फ़ पुत्तन को तो गिरफ्तार कर लिया है लेक़िन उसकी पत्नी नीलम अभी भी फ़रार है।