Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:प्रेमिका से पत्नी बनी महिला ने इस वज़ह से रच डाला यह षड्यंत्र..कांप जाएगी रूह.!

UP:प्रेमिका से पत्नी बनी महिला ने इस वज़ह से रच डाला यह षड्यंत्र..कांप जाएगी रूह.!
fatehpur news पुलिस कस्टडी में आरोपी महिला

बीते माह मलवां थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक हत्यायुक्त शव मिला था..इस पूरे सनसनीखेज वारदात का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बीते दिसम्बर माह की 26 तारीख़ को मलवां थाना (Malwan thana)क्षेत्र के सौरा फैक्ट्री इलाक़े में पुलिस को एक अज्ञात शव बरामद हुआ था।बताया जा रहा है कि इलाकाई पुलिस शुरुआत से इस मामले को सड़क हादसा मानकर चल रही थी! पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो बरामद हुआ शव संजय श्रीवास्तव(35) पुत्र पन्ना लाल निवासी थाना झूंसी जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। (Fatehpur murder case)

ये भी पढ़े-यूपी:ग़ायब हुए पति की तलाश में फतेहपुर से कौशाम्बी का चक्कर लगा रही पत्नी..पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं..!

धीरे धीरे मामला फाइलों में धूल फांकने लगा।लेक़िन हाल ही में कौशाम्बी में हुई कैश वैन लूटने की कोशिश के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।इन चारों अभियुक्तों में एक अभियुक्त फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र का भी था।

इस बीच पुलिस को पूछताछ के दौरान अभियुक्तों का कई औऱ आपराधिक मामलों में शामिल होने का पता चला।अभियुक्तों ने एक हत्या में शामिल होने की बात बताई।यह हत्या उसी व्यक्ति की हुई थी जिसकी लाश 26 दिसम्बर को मलवां थाना क्षेत्र में बरामद हुई थी।इस मामले की जानकारी कौशाम्बी पुलिस ने फतेहपुर पुलिस को दी।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में TET की परीक्षा देकर वापस लौट रही महिला और उसकी मासूम बेटी की सड़क हादसे में मौत..!

जिसके बाद मलवां थाने की पुलिस ने 11 जनवरी को रानी कनौजिया पुत्री शंकर राम निवासी थाना धूमनगंज (dhimanganj thana) जनपद प्रयागराज(Prayagraj) को गिरफ्तार किया।पुलिस ने जब रानी कनौजिया से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म क़बूल करते हुए जो कहानी पुलिस को बताई वो हैरान करने वाली थी।

महिला ने बताया कि संजय श्रीवास्तव के साथ उसने साल 2016 में शादी की थी।संजय की यह दूसरी शादी थी।पहली पत्नी को वह छोड़ चुका था लेक़िन कुछ दिनों बाद संजय का सम्बंध किसी शिखा सिंह नाम की लड़की के साथ हो गया जिसके चलते वह मुझसे दूर रहने लगा और खर्च के लिए उसने रुपए भी देने कम कर दिए तो।अभियुक्त रानी कनौजिया ने आगे कहा कि मैंने भी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कौशल श्रीवास्तव पुत्र गगन श्रीवास्तव निवासी धूमनगंज प्रयागराज से बना लिए।रानी ने बताया कि वह अपने पति संजय की जायदाद की फ़िराक में थी इसके चलते उसने संजय को मारने की योजना अपने प्रेमी कौशल के साथ मिलकर बनाई।बीते 24 दिसम्बर को उसने अपने प्रयागराज स्थित किराए के कमरे में संजय को बुलाया और खाने में नींद की गोली दे दी।इसके बाद कौशल श्रीवास्तव और उसके साथी धीरज यादव ने मिलकर सिलबट्टे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर संजय को मार डाला।और लाश देवानन्द उर्फ़ बबलू श्रीवास्तव निवासी थरियांव थाना क्षेत्र फतेहपुर की स्विफ्ट कार से ले जाकर मलवां थाना क्षेत्र सौरा फैक्ट्री के पास नाले में फेंक दी।

ये भी पढ़े-यूपी:फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा...माँ औऱ बेटी को डंफर ने कुचला..मौक़े पर मौत..!

मामले की जानकारी देते हुए फतेहपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने कहा कि पुलिस ने हत्या की मुख्य साज़िशकर्ता संजय की दूसरी पत्नी रानी कनौजिया की निशानदेही पर आलाकत्ल सिलबट्टे को बरामद कर रानी को जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us