Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP CRIME:फतेहपुर में मोबाइल लूटने वाले चार औऱ लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.देवीगंज में घटना को दिया था अंजाम.!

UP CRIME:फतेहपुर में मोबाइल लूटने वाले चार औऱ लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.देवीगंज में घटना को दिया था अंजाम.!
फ़तेहपुर:पुलिस हिरासत में आरोपी।जानकारी देते एसपी सतपाल अंतिल।

फतेहपुर में बाइक सवार लुटेरों के पकड़े जाने का सिलसिला शुरू है, गुरुवार को कोतवाली पुलिस औऱ स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में चार लुटेरे हत्थे चढ़े हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फ़तेहपुर:इन दिनों ज़िले में बाइक सवार लुटेरों की शामत आई हुई है।एसपी सतपाल अंतिल की लुटेरों के विरुद्ध जारी ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है।गुरुवार को कोतवाली पुलिस औऱ स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार लुटेरों को विस्फोटक सहित दबोच लिया है।

देवीगंज में हुई वारदात से पुलिस की हुई थी किरकिरी..

बीते तीन दिसंबर को शहर के देवीगंज इलाके में एक राह चलते व्यक्ति से बाइक सवार दो लुटेरे मोबाइल लूट फ़रार हो गए थे।लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से कोतवाली पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी।नवागत एसपी सतपाल अंतिल ने भी इस वारदात को गम्भीरता से लिया था और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया था।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव औऱ स्वाट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा व उनकी टीम द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अभिषेक उर्फ़ साजन (22), राजीव उर्फ़ राजा (19),अंकित कुमार (20), बालेन्द्र( 20) को चोरी के 11 मोबाइल औऱ आठ देशी बम और घटना में प्रयोग की जाने वाली एक मोटरसाइकिल सहित कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर बड़े पुल के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार हुए तीन आरोपी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छोटलालपुर औऱ एक जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us