Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:चोरी की बाइकों समेत गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार..चोरों की उम्र 18 से 21 के बीच..!

फतेहपुर:चोरी की बाइकों समेत गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार..चोरों की उम्र 18 से 21 के बीच..!
फतेहपुर:चोरी की बाइकों समेत पुलिस हिरासत में चोर।

फतेहपुर में एक बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से चोरी की आठ बाइके बरामद हुई हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा द्वारा जनपद के साथ साथ पड़ोसी जनपदों में भी सक्रिय एक बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए बताया गया कि सदर कोतवाली पुलिस द्वारा एक बाइक चोर गैंग के 8 लोगों को पकड़ा गया है।गैंग के पास से चोरी की आठ बाइकें बरामद हुईं हैं।सभी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:घरों में चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा..!

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव,राधानगर चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार सिंह, एसआई कैलाश नाथ सिंह  पुलिस टीम के साथ नई तहसील अस्ती चौराहे के पास संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग करने में  लगे थे।

ये भी पढ़े-UP:तिहरे हत्याकांड से दहला उन्नाव..दो मासूम बेटियों संग की गई माँ की हत्या..तालाब किनारे मिले शव..!

इसी दौरान तीन बाइकों में दो दो लोग बैठे हुए आ रहे थे पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे जिस पर तीनों बाइकों में सवार 6 लोगों को दौड़ाकर पकड़ा गया।इनकी जब पूछताछ की गई तो इन्होंने तीनों बाइक चोरी की होने की बात कबूल की।साथ ही बताया कि जब 10, 11 बाइके हो जाती थीं तो कानपुर ले जाकर कबाड़ी के यहाँ बेच देते थे।इनके 2 साथियों को और गिरफ्तार किया गया।इनकी निशानदेही पर गाजीपुर रोड गोपालनगर सरकारी शराब की दुकान के पीछे से चोरी की पाँच और बाइके बरामद की गई हैं।इस प्रकार कुल आठ लोगों को आठ बाइकों समेत गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़े-राजनीति:महाराष्ट्र की सियासत में क्या कोई भूचाल आने वाला है..!

गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से 5 लोग बाइक चोरी करते थे।एक गाड़ियों के इंजन की अदला बदली करता था तथा दो चोरी की हुई बाइकों की खरीद फरोख्त करते थे।गिरफ्तार हुए सभी चोरो की उम्र 18 साल से 21 के बीच की है।

पकड़े गए चोर..

शिवम शर्मा निवासी राधानगर फतेहपुर उम्र 19 वर्ष।विकास गुप्ता उर्फ़ विक्की निवासी नई बस्ती राधानगर उम्र 21 वर्ष। प्रशान्त शुक्ला निवासी रेलवे लाइन के किनारे राधानगर उम्र 18 वर्ष।विनीत यादव निवासी खम्भापुर फतेहपुर उम्र 18 वर्ष।शानू रैदास निवासी खम्भापुर उम्र 18 वर्ष।सरवन पासवान निवासी शाह थाना गाजीपुर फतेहपुर उम्र 20 वर्ष।पंकज कुमार निवासी डुगरई थाना बिंदकी फतेहपुर उम्र 19 वर्ष।पंकज कुमार गुप्ता निवासी अंबेडकर राधानगर फतेहपुर उम्र 26 वर्ष।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us